स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी शिक्षक आलोक रंजन के पिता अवकाश प्राप्त डीएसपी जय चंद्राराम की श्रद्धांजलि सभा बौद्ध धर्म  के विधि विधान के साथ  संपन्न हुई ।

Live News 24x7
1 Min Read

अशोक वर्मा

मोतिहारी : अवकाश प्राप्त डीएसपी एवं स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी शिक्षक आलोक रंजन के पिता जयचंद्र राम की श्रद्धांजलि सभा बड़े ही सम्मान आदर एवं आडंबर मुक्त बौद्ध धर्म के विधि विधान से संपन्न हुई ।उक्त अवसर पर नगर के गण्यमान्य  लोगों के अलावा स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी परिवार समिति के सदस्य पहुंचकर श्रद्धा सुमन अर्पित किये और उन्हें नमन किया। श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में मुख्य रूप से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अशोक  वर्मा, समिति की जिला संरक्षिका शशिकला कुमारी ,जिला के वरिष्ठ सदस्य संजीव शाह , डॉक्टर चंदन कुमार ,सिद्धार्थ वर्मा एवं चंचल कुमार तथा अन्य लोग थे ।श्रद्धांजलि सभा में गोपाल साह के पूर्व प्राचार्य कवि मदन प्रसाद जद यू  के वरिष्ठ नेता अमरिंदर सिंह ,गोपाल साह उच्च विद्यालय के शिक्षक गण के अलावा समाज के हद तबके के लोग पहुंचे और बौद्ध धर्म के विधि विधान से पुष्प अर्पण किया।

16
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *