गयाजी से धीरज गुप्ता।
गया जी।मंत्री सहकारिता विभाग, बिहार सरकार डॉ. प्रेम कुमार ने आज गयाजी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत हाते गोदाम, टेकारी रोड स्थित होटल पंकज एवं चांद चौरा सोना सदन में मध्य मंडल एवं दक्षिणी मंडल के चुनाव कार्यालय का विधिवत उद्घाटन किया है।उद्घाटन के पश्चात कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा जनहित में चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी प्रत्येक कार्यकर्ता तक पहुँचाना हमारा दायित्व है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार के विकास का नया अध्याय लिखा जा रहा है। जनता का विश्वास और कार्यकर्ताओं का परिश्रम ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है।
मंत्री ने कहा कि अब समय आ गया है जब प्रत्येक कार्यकर्ता अपने-अपने बूथ पर मजबूती से डटे रहें और जन-जन तक सरकार की उपलब्धियाँ तथा विकास की योजनाएँ पहुँचाएँ। उन्होंने सभी से अपील की कि वे घर-घर जाकर केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियों को बताएं और भाजपा-एन.डी.ए. उम्मीदवारों को विजयी बनाएं।
इस मौके पर उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने डॉ. प्रेम कुमार का अभिनंदन किया और चुनाव में पूर्ण समर्पण भाव से कार्य करने का संकल्प लिया है।
इस मौके पर पूर्व राज्यसभा सांसद सह पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री अनिल जैन जी,वार्ड पार्षद 15 दीपक चंद्रवंशी,वार्ड पार्षद 16 उपेन्द्र चंद्रवंशी, वार्ड पार्षद 20 धर्मेंद्र प्रसाद,
संयोजक व्यापार प्रकोष्ठ गया जिला भाजपा ऋषि लोहानी ,मध्य मंडल अध्यक्ष मनीष कुमार, सोनू महामंत्री, लाडो कु , महेंद्र गुप्ता , प्रदीप ,सूरज सेठ,मिथलेश बरहपुरिया ,डॉ पवन गुप्ता ,प्रदीप अठघरा ,नीतीश कु ,राजू कु,बलराम बर्नवाल, केशरी समाज के अध्यक्ष सतीश केशरी,गौतम रजक, रंजीत बरहपुरिया,रमेश गुप्ता,दीपक कु दीपू सेठ, राम पुकार सिंह,कमल लाल बारीक,धनंजय कुमार धीरू,विनोद पासवान,छोटू कुमार,नरेश प्रसाद,गोपी नाथ प्रसाद,राजेंद्र जी,गौतम गोस्वामी,विनोद कुमार,भोला वर्मा,टिंकू गोस्वामी
सहित व्यापारी एवं अन्य उपस्थित रहे हैं।
36