दिवसीय एक्यूप्रेशन हेल्थ प्रोग्राम का मानपुर में हुआ आयोजन

Live News 24x7
1 Min Read
गयाः  आज रोटरी क्लब ऑफ मानपुर के द्वारा 6 दिवसीय एक्यूप्रेशन हेल्थ प्रोग्राम राम मनोहर लोहिया आरोग्य जीवन संस्थान (राजस्थान) के सहयोग से रजवाड़ा रिसोर्ट में रमानपुर में शुरु किया गया।इसकी अध्यक्षता रोटेरियन मानपुर के अध्यक्ष राजीव रंजन ने किया है ।इस प्रोग्राम में डॉ0 एम0ए0 चयनन और उनकी टीम ने आधुनिक मशीनों के द्वारा 100 से भी अधिक मरीजों को उनकी बीमारी के अनुसार एक्यूप्रेशर चिकित्सा का लाभ प्रदान किया है। रोटरी, मानपुर के अध्यक्ष राजीव रंजन ने इस मौके पर बताया कि एक्यूप्रेशर के द्वारा ब्लड प्रेशर, शुगर, थायोरायड, अर्थराइटिस इत्यादि रोगों को ठीक किया जाएगा, वो भी बिना दवा के सिर्फ एक्यूप्रेशर के माध्यम से। एक्यूप्रेशर का मूल उद्देश्य शरीर की ऊर्जा के प्रवाह को बढ़ावा देना ओर उस पर संतुलन बहाल करना है।
इस एक्यूप्रेशर हेल्थ प्रोग्राम में इसके अध्यक्ष रो. राजीव रंजन, पूर्व अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, रो. विजय मेहता, रो. नवीन कुमार,रो. आशीष कुमार, रो. विकास कुमार,रो. रंजीत कुमार,रो. बिनय , रो. डॉ अनुराग,रो.राजकुमार अग्रवाल,रो. गौरव सिन्हा,रो. रक्तिम मेहता,रो. तरुण कुमार सहित अनेक रोटेरियन ने इस हेल्थ कैंप में हिस्सा लिया है।
43
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *