स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी परिवार समिति ने राष्ट्रीय मासिक  कार्यक्रम सेनानी रामा सिह को समर्पित किया।

Live News 24x7
2 Min Read

देश मे मूल्यो के पतन का मुख्य कारण सेनानियो की अवहेलना रही    

अशोक वर्मा
मोतिहारी :  स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी परिवार समिति ने अपने राष्ट्रीय कार्यक्रम  “10बजे 10 मिनट ” महान सेनानी डॉ रामा सिह को समर्पित कर  बडे ही श्रद्धा और सम्मान  के साथ उन्हे श्रद्धाजलि दी।हवाईअड्डा  मुहल्ला स्थित प्रो  खुशनंदन सिह  के आवास पर आयोजित  कार्यक्रम  मे सर्वप्रथम सामुहिक पुष्प अर्पण हुआ फिर राष्ट्र गान,राष्ट्र ध्वजारोहण और विचार संगोष्ठी का आयोजन हुआ।सर्व प्रथम डा रामा सिह  के संघर्ष  के गाथा को प्रो खुशनंदन सिह ने विस्तार से रखते हुये कहा कि जेल मे मिले ग्रेड वन रैंक को ठुकरा कर उन्होने अपने क्रांतिकारी साथियो के साथ दो वर्ष की सश्रम सजा काटी।संस्था के राष्ट्रीय  उपाध्यक्ष  अशोक वर्मा ने कहा कि देश वेशक आगे बढा है लेकिन मूल्यो को खोया है,अगर आजादी के बाद शहीदो और सेनानियो के परिवार को बेहतर सम्मान दिया गया होता तो आज देशवासी देश को सर्वोपरि मानते और अपना प्राण प्रिये भारत आज विश्व का सर्वश्रेष्ठ राष्ट्र  होता,लेकिन हम सेनानी परिवार अपने पूर्वजो के स्वर्णिम भारत के परिकल्पना को साकार करेगे। कार्यक्रम  की अध्यक्षता करते हुये अवकाश प्राप्त  प्राचार्य शशिकला ने चंपारण के सेनानियो के त्याग और बलिदान की गाथा सुनाई,संचालन के दौरान जिलाध्यक्ष कौशल किशोर पाठक ने सदस्यता अभियान को सफल करने और जरूरतमंद सेनानी परिवार को आर्थिक  मदद देने पर बल दिया। धन्यवाद ज्ञापन प्रो खुशनंदन सिह ने  किया।संबोधित  करने वालो मे जिला सचिव उमेश कुमार सिंह, मेहसी अनुमंडल  प्रभारी सत्यदेव सिह आर्य,कोषाध्यक्ष  चंद्रमा यादव,एवं अन्य कई लोग थे।कार्यक्रम  मे उपस्थित  रहनेवाले मे मुख्य रूप से सरोज सिह, मिकी देवी,मनोज कुमार,राम प्रवेश भगत,सत्यकाम, रीता कुमारी आदि थे।
69
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *