ब्रह्माकुमारी बनियापट्टी सेवा केंद्र पर अलौकिक दीपावली महोत्सव मनाया गया

Live News 24x7
2 Min Read
अशोक वर्मा
मोतिहारी : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय बनियापट्टी सेवा केंद्र पर अलौकिक दीपावली महोत्सव का आयोजन किया गया। दीपावली महोत्सव में सर्वप्रथम परमात्मा का महावाक्य  दैनिक मुरली  चली ।मुरली वर्ग के बाद विशेष रूप से पधारी उत्तर बिहार की वरिष्ठ  राज योगिनी बीके मीना दीदी ने दीपावली के आध्यात्मिक रहस्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शास्त्रों में वर्णित कथा अनुसार असूरो  पर विजय होने के उपलक्ष में यह त्योहार मनाया जाता है ।उन्होने  कहा कि इसका दूसरा पक्ष है कि जब मर्यादा पुरूषोत्तम राजा रामचंद्र रावण पर विजय प्राप्त कर अयोध्या पहूचे तो वहा  दीपावली मनाई गई ।तब से यह परंपरा चली आ रही है। उन्होंने कहा कि सभी धार्मिक कथा कहानी उपदेश पूर्ण होते हैं और उसमें कहीं ना कहीं प्रेरक रहस्य छुपा होता है लेकिन सच्ची दीपावली अपने  अंतर्मन  को जगाने को कहा जाता है। जिस तरह दीपावली के पूर्व घर के कोने-कोने की सफाई की जाती है उसी तरह आज के दिन अपने अंदर के तमाम कमी कमजोरियो की साफ सफाई करनी चाहिए।इसे  ही सच्ची दीपावली कहा जाता है।सेवाकेंद्र  प्रभारी बीके करूणा ने बीके मीना दीदी का स्वागत बूके देकर किया।संबोधन मे प्रभारी ने दीपावली के आध्यात्मिक रहस्य पर विस्तार से प्रकाश डाला।।सभी भाई  बहनो ने सामूहिक रूप से दीप जलाया एवं शिव बाबा को याद किया। सेवा केंद्र के भाई बहनों ने मीना दीदी की आरती उतारी एवं  चुनरी ओढाकर  ढेर सारे उपहार दिए। दीपोत्सव समारोह में भाग लेने वालों में मुख्य रूप से बीके अनीता, बीके पूनम ,बीके प्रतिमा, बी के सारिका ,बीके हरिशंकर भाई ,बीके शिव पूजन, वीके अशोक वर्मा, बीके कृष्ण प्रसाद, बीके सुनैना माता, बीके अंबालिका बहन आदि के अलावा अन्य काफी संख्या में भाई-बहन  थे।
110
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *