मानपुर। जन सुराज पार्टी ने विधानसभा चुनाव की तैयारी तेज कर दी है। प्रत्याशी चयन को लेकर राज्य की सभी विधानसभाओं में संस्थापक और प्राथमिक सदस्यों की बैठक आयोजित की जा रही है। इसी क्रम में आज शनिवार को गयाजी के वजीरगंज विधानसभा के मानपुर प्रखंड स्थित विजय उत्सव हॉल में जन सुराज के सभी संस्थापक और प्राथमिक सदस्यों, संभावित प्रत्याशियों, संगठन से जुड़े पदाधिकारियों की बैठक राज्य मुख्यालय स्तर से नियुक्त पर्यवेक्षकों की निगरानी में संपन्न हुई। यह बैठक जिला महासचिव नरेश मांझी सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुई। वहीं, पर्यवेक्षक जावेद खान, अमित कार्तिकेय, की निगरानी में बैठक संपन्न हुआ। मीडिया से बात करते हुए प्रवेक्षक जावेद खान ने कहां कि, यहां मौजूद जन सुराज के सभी कार्यकर्ता ने ये निर्णय लिया की पार्टी जिसको उम्मीदवार बनाएगी, सभी कार्यकर्ता एवं नेता उस उम्मीदवार को अपना समर्थन देंगे।आज की बैठक को विधानसभा के संभावित प्रत्याशियों ने संबोधित किया। जिसमें ,। सभी ने अपनी उम्मीदवारी के समर्थन में अपनी बातें कहीं। इस दौरान जिला अध्यक्ष, जिला प्रभारी, जिला संगठन महामंत्री और जिला चुनाव अभियान समिति के संयोजक के साथ ही सभी संबंधित प्रखंड अध्यक्ष भी शामिल रहे। उम्मीदवारों की बातें सुनने के बाद संस्थापक और प्राथमिक सदस्यों ने अपनी राय बंद लिफाफे में मौजूद पर्यवेक्षक को सौंपी।
राज्य मुख्यालय स्तर से नियुक्त पर्यवेक्षक इन संस्थापक और प्राथमिक सदस्यों की राय के आधार पर अपनी रिपोर्ट पार्टी नेतृत्व को सौंपेंगे। यह कार्यक्रम 3 से 8 अक्टूबर तक बिहार के सभी विधानसभाओं में आयोजित किया जा रहा है। इससे पहले सभी विधानसभा में प्रत्याशी चयन को लेकर दो स्तरों पर संगठन से जुड़े पदाधिकारियों की राय ली गई है। अब पार्टी विधानसभा स्तर पर अपने सभी संस्थापक और प्राथमिक सदस्यों से राय लेकर प्रत्याशी चयन की प्रक्रिया को अंतिम रूप देने जा रही है।
*कार्यक्रम में मौजूद रहें जन सुराज के नेता*
इस कार्यकर्ता सम्मेलन में जिला महासचिव नरेश मांझी,पर्यवेक्षक जावेद खान, अमित कार्तिकेय, चंदन कुमार, रमेश सिंह, संभावित प्रत्याशी उदय शंकर निराला, प्रिंस कुमार, बजरंगी सिंह, राकेश सिंह सिसौदिया, संतोष कुमार, संजय कुमार चौधरी, रंजीत गुप्ता, वजीरगंज विधानसभा प्रभारी संतोष कुमार सिंह, विधानसभा सह प्रभारी ब्रजेश सिंह, प्रखंड अध्यक्ष रंजीत कुमार वर्मा समेत जन सुराज के वरीय पदाधिकारी समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहें हैं।
106