Live News 24×7 के लिए कैलाश गुप्ता।
मोतिहारी। पूर्वी चम्पारण के जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल ने आज विद्यालयों में प्रतिबंधित छुट्टी का ऐलान करते हुए पत्र जारी कर दिया है।
वही पूर्वी चम्पारण के आपदा प्रबंधन विभाग ने एडवाइजरी जारी करते हुए कहा है कि आपदा प्रबंधन विभाग, बिहार सरकार और बिहार मौसम सेवा केंद्र,पटना द्वारा पूर्वी चंपारण जिला अंतर्गत दिनांक 04-10-2025 से 06-10-2025 तक भारी वर्षा, वज्रपात (बिजली गिरना),40 -60km/h की गति से आंधी तूफान के चलने का पूर्वानुमान व्यक्त करते हुए ऑरेंज अलर्ट (Orange Alert) जारी किया गया हैं!
ऐसे में गंडक नदी, बूढ़ी गंडक नदी और सिकरहना नदी सहित विभिन्न जलक्षेत्र में जलस्तर वृद्धि,जलजमाव, फ्लैश फ्लड ( flash Flood) जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती हैं!
जिला प्रशासन, पूर्वी चंपारण सभी आम नागरिकों से अपील करता है की वो निम्न निर्देशो का पालन करें –
•आनावश्यक घर से बाहर ना निकलें
•किसी पेड़,बिजली के खंभे या कमजोर आधारभूत संरचना के नीचे शरण ना लें।
•तटबंध क्षेत्र के निचले हिस्से में बसे नागरिक उच्चे स्थान पर रहे तो बेहतर हैं।
• नदी, तालाब, नहर या किसी भी जल स्त्रोत से दूर रहे और अपने बच्चों को भी दूर रखें।
• खुले खेतों में वर्षा और वज्रपात के समय कृषि कार्य ना करें ।
•पशुओं को सुरक्षित स्थान पर रखें,खुले में ना बांधे!
• किसी भी आपात स्थिति में संबंधित अंचलाधिकारी, स्थानीय थाना को तत्काल सूचना दे!
किसी भी आपात स्थिति की सूचना जिला आपातकालीन संचालन केन्द्र के दूरभाष नंबर 06252-242418 एवं मोबाइल नंबर -9199972558 पर दी जा सकती हैं!
998