अशोक वर्मा
मोतिहारी : इनर व्हील कल्ब ऑफ मोतिहारी लेक टाउन ने व्यस्क साक्षरता जागरुकता कार्यक्रम चलाया। जिसमे कल्ब की अध्यक्ष लोकिता कुमारी, चाटर् प्रेसिडेंट संगीता चित्रांश, पी पी नूतन बाला,पी पी अंधीरा गुप्ता,पी पी निशा देव, पी पी राखी शाह, सचिव अबिदा शमीम के नेतृत्व मे शहर चाँदमारी में वयस्क साक्षरता केन्द्र की दुसरी शाखा खोली गयी। इस केन्द्र में 9 महिलाओ का नामांकन हुआ। महिलाओ को शिक्षा प्रदान की गयी। कल्ब की सदस्य रागनी सिंह को नियमित कक्षाएँ संचालित एवम साक्षरता कौशल विकसित करने मे मार्गदर्शन के लिए नियुक्त किया गया। उन्हे उनके नाम को लिखना एवम पढ़ना सिखाया गया। अपना नाम को लिखा कर पढ़ना उन्हे अच्छा लग रहा था नामांकन के साथ उनके आवश्यक सामग्री काँपी, पेन्सिल, रबर दिया गया। इसका पहला उदेश्य है महिलाओ को शिक्षा के माधयम से सशक्त बनाना। इस मौके पे कल्ब की आई एस ओ उषा कमल, चंद्रलता वर्मा, अलका सिन्हा, सरिता जयसबाल,चंदा कुमारी वर्मा, बिन्दु गुप्ता ,वीणा वर्मा, मनिसा आर्य उपस्थित थी।
109
