श्रद्धा पूर्वक मनाई गई गांधी संग्रहालय के पूर्व सचिव एवं जाने माने गांधीवादी बृज किशोर सिह की प्रथम पुण्य स्मृति दिवस ।

Live News 24x7
2 Min Read

अशोक वर्मा 

मोतिहारी :  जिले के जाने-माने गांधीवादी पूर्व मंत्री एवं गांधी संग्रहालय के पूर्व सचिव ब्रिज किशोर सिंह की      प्रथम पुण्यतिथि उनके निवास स्थान भवानीपुर ज़िरात में बड़े श्रद्धापूर्वक मनाई गई। उनके तेल चित्र पर पुष्प अर्पित कर सभी ने श्रद्धापूर्वक उन्हे श्रद्धांजलि दी । श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी परिवार समिति के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं जिले के वरिष्ठ पत्रकार अशोक वर्मा ने कहा कि बृज बाबू विशेषताओं से भरे हुए थे सादगी व्यवहार कुशलता, छोटे से बडे तक के सामने हाथ जोड़कर बी नम्रता पूर्वक प्रणाम करना तथा गांधी के मूल सिद्धांत पर चलना यह उनकी सबसे बड़ी विशेषता थी। मोतिहारी के पलगभग सभी मंचों पर ब्रृज बाबू रहते थे और उनकी बातें अति प्रभावशाली होती थी। ब्रजकिशोर बाबू की सबसे बड़ी विशेषताएं यह थी कि वे सभी लोगों से प्रेम करते थे और अपने बगल में बैठाते थे। नव वर्ष के शुभ अवसर पर छोटे-बड़े बुजुर्गों को बधाई देते थे । महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय  कर्मी पिंजय कुमार ने कहा कि बृज बाबू इतने बड़े परिवार से आते थे लेकिन उनमें जरा भी अहंकार नहीं था सभी से एक समान व्यवहार करते थे, डॉक्टर आरएन सिंह ने श्रद्धांजलि पुष्प अर्पित करते हुए कहा कि ब्रृज बाबू हर मौके पर मुझे निश्चित बुलाते थे और मान सम्मान काफी देते थे। श्रद्धांजलि देने वालों में स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी परिवार समिति के कौशल किशोर पाठक, कार्यकारी अध्यक्ष राजकुमारी गुप्ता ,संरक्षक शशि कला कुमारी ,प्रोफेसर विजय शंकर पांडे, प्रोफेसर जगदीश विद्रोही, प्रोफेसर खुश नंदन सिंह, चंद्रमा यादव ,वर्तमान सचिव विनय कुमार सिंह आदि है।

79
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *