प्रियंका गांधी ने मोतिहारी की सभा में केंद्र  और बिहार सरकार पर जमकर हमला किया

Live News 24x7
10 Min Read
  • 70 साल में कांग्रेस ने जो किया उसे भाजपा वालों ने धर्म जात के नाम पर देश को बाट दिया
  • गांधी और चंपारण सत्याग्रहियो के सपनो को इनलोगो ने चकनाचूर किया।   
  • 11 वर्ष  मे मोतिहारी चीनी मिल की चाय ये न खुद पिये और न हमे पिलाई 

अशोक वर्मा 

मोतिहारी : नगर के ऐतिहासिक गांधी मैदान में पूर्वी चंपारण जिला कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि राहुल गांधी सच्चे देशभक्त है उन्होंने 4000 किलोमीटर की पदयात्रा की और देश के गरीब, अपेक्षित, कमजोर, अल्पसंख्यक और दलित वर्ग के घर-घर जाकर के उन्होंने उनके प्रति संवेदना व्यक्त की तथा अपने कार्य योजना की उन्हें जानकारी दी। उन्होंने कहा कि असली जो देशभक्त नेता होते हैं वे सिर्फ वोट के समय नहीं मिलते ,राहुल जी ने ऐसे समय देशवासियों की शुधी ली जब कोई वोट का समय नहीं था और जनता कराह रही थी ।उन्होंने कहा कि हमारे पूर्वज न्याय के लिए लड़े कांग्रेस ने आजादी के बाद देश में कितने  फैक्ट्री ,विश्वविद्यालय ,उद्योग आदि खोले आज बिहार में इनसे एक पुल भी नहीं बन रहा है । 27 पुल गिर गये। जरा सोचिए कि हमारे बनाये हुए फूल आज भी चल रहे हैं लेकिन उनके पुल निर्माण के साथ ही ध्वस्त हो जा रहे हैं ।उन्होंने कहा कि 70,000 करोड रुपए बिहार में गायब हो गए ,कहां चले गए ?शिक्षा के वह पैसे थे। 10 वर्ष के अंदर बिहार में सिर्फ खोखलेवाजी  हुई है। लोगों को सिरफ आश्वासन मिले है। महिलाएं यहां परेशान और असुरक्षित है। मनरेगा के स्कीम को इन्होंने कम कर दिया ।नेता से काम निकालना यह जनता का धर्म और अधिकार होता है और नेता को काम करना नेता का धर्म होता है लेकिन इन लोगों ने काम को अपने वोट का आधार नहीं बनाया बल्कि धर्म, जाति और वर्ग मे उलझा  करके लोगों के वोट को इन्होंने बर्बाद किया ।प्रियंका गांधी ने यह भी कहा कि जनता की भी गलती है क्योंकि जब आप काम के आधार पर वोट नहीं देंगे तो यही होगा। नेताओं ने काम करना जरूरी नहीं समझा उन्होंने मंत्र सीख लिया कि वोट के समय घर में जाति एवं आतंकवाद आदि का हवाला देकर वोट ले लेगे। प्रियंका गांधी ने अपने घोषणा में यह भी कहा कि आज इन्हें महिलाएं दिखाई दे रही है और  10000 का प्रलोभन दे रहे है लेकिन जब हमारी सरकार बनेगी तो हर एक महिला को ढाई हजार रुपया प्रतिमाह हम देंगे। दिव्यांग वृद्धा एवं महिलाओं को पेंशन के रूप में भी 2000 मिलेगा ।सभी भूमिहीन को पांच डिसमिल जमीन देंगे लेकिन जमीन का मालिकाना हक  हम मां बहनों को देंगे ।न्यूनतम समर्थन मूल्य की हम गारंटी देंगे ,लाखों नियुक्तियों में बिहार को आरक्षण देंगे। उन्होंने कहा कि जब बिहार में हमारी सरकार होगी तो 200 यूनिट बिजली फ्री में देंगे। माई-बहन योजना की राशि सीधे बैंक में भेजेंगे, 25 लाख की स्वास्थ्य सुविधा हम देंगे ।हमने यह संकल्प लिया है ।उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी झूठ नहीं बोल रही है हम जो कुछ भी कह रहे हैं उसे करेंगे। शैक्षणिक डिग्री की समय सीमा भी 3 वर्ष की होनी चाहिए, हम सामाजिक न्याय के पक्षधर हैं और सभी को न्याय देंगे। अति पिछड़ा अत्याचार निवारण आयोग बनाएंगे, निजी शिक्षण संस्थानों में भी हम आरक्षण देंगे। पूरा भारत आज चंपारण को जानता है और चंपारण की ओर आशा भरी नजरों से देख रहा है, इस धरती  पर चंपारण सत्याग्रह चला और यहां के किसानों के साथ मिलकर महात्मा गांधी ने देश को आजाद किया। इस धरती को मैं नमन करती हूं पुरा  देश नमन करता है। चंपारण का जो निर्णय होगा उसका सीधा प्रभाव न सिर्फ बिहार पर पड़ेगा बल्कि पूरे देश पर पड़ेगा। उन्होंने कहा कि गांधी जी जब चंपारण सत्याग्रह चलाए थे तो उनका साथ यहां के किसानों ने दिया और यह आंदोलन विश्व भर में चर्चा में आया ।चंपारण की भूमि से अहिंसा ,सत्य प्रेम के आधार पर स्वतंत्रता की लड़ाई तेज हुई और देश आजाद हुआ । दलित, पिछड़ा,अल्पसंख्यक, गरीब  अमीर कोई भी हो सबको कांग्रेस ने  वोट और बराबरी का अधिकार दिया ।ये कहते है कि 70 साल मे कांग्रेस ने क्या दिया? तो सुन लो कि कांग्रेस ने देशवासियों को पूरा अधिकार दिया और उस अधिकार के बदौलत आज हर कोई आगे बढ़ सकता है। प्रियंका गांधी ने मंच से पंडित राजकुमार शुक्ला,पीर मोहम्मद मुनीष शेख गुलाब पंडित राजकुमार शुक्ला,शितल राय,  रामदयाल प्रसाद शाह का नाम लिया और उनके त्याग बलिदान की गाथा मंच पर लाकर एक बार सभी की स्मृति को ताजा कर दिया। उन्होंने कहा कि चंपारण देश को क्या दिया है? संविधान और स्वतंत्रता दिया।यही हमारी पूंजी है। कांग्रेस ने 70 साल तक देश को एकता के सूत्र में बांध कर रखा कहीं कोई नफरत  नहीं हुई ,आपस में कितना प्रेम था लेकिन इनकी सरकार जब से आई है तबसे देश को इन्होंने बांटने का काम किया ।सिर्फ आतंकवाद और  धार्मिकता फैलाकर  ये लोग सत्ता पर  काबिज हुए। हमारे शासन में कितने संस्थान बने थे जरा गौर करिए अतीत में जाइए जब देश आजाद हुआ तो क्या था देश के पास कांग्रेस ने तो सब कुछ दिया और बनाया ।हमारे बनाये सभी संसाधन  ये अडानी अंबानी को बेच रहे है।उन्होंने कहा कि मैं पूरे देश में भ्रमण करती हूं जब भी किसी प्रदेश में जाती हूं वहां के मजदूर बिहारी ही मिलते हैं। हिमाचल प्रदेश, दिल्ली दक्षिण भारत में जो भी मजदूर मिले  सब बिहार के मिलते हैं आखिर यहां से इतना पलायन क्यों होता है? क्या किया इन्होंने बिहार के लिए ?कितने रोजगार के अवसर दिए ?कितनी फैक्ट्री खोली? हर क्षेत्र में ये लोग असफल रहे हैं ।जीवीका, आशा से जुड़ी हुई महिलाओं ने हमें बताया है कि हमारा यहां कोई सम्मान नहीं है और सिर्फ धर्म और आतंकवाद जाति का कार्ड खेलकर ये लोग देश के सत्ता पर काबीज है ।बिहार में भी 20 वर्षों से लगातार शासन कर रहे हैं प्रियंका गांधी ने कहा कि 11 वर्ष बीत गए कहां गया यहां की चाय? उन्होंने कहा कि इनका एक ही मकसद है किसी ने किस तरह सत्ता में बने रहना। इनकी आदत वोटरो ने हीं बिगाड़ दी है। ये लोग जान गए हैं कि वोट विकास से नहीं मिलता है वोट के लिए धार्मिक उन्माद, जात-पात काफी है। कहा कि देस की जनता की अब आंखें खुल जानी चाहिए क्योंकि ये देश बेचने वाले लोग हैं और देश तो लगभग बेच ही चुके हैं जो भी बचा है उसे आप लोग बचा लीजिए ।गांधी की शहादत को बचाइए अदानी और अंबानी को ईन लोगों ने सब कुछ दे दिया है इसलिए अब आंख खोल के आप लोग देखें।  आपके वोट की कीमत  आपको ये लोग 10000 दे रहे हैं ,इसे ले लीजिए लेकिन अपने विवेक एवं हृदय की आवाज पर वोट दीजिए।  इस बार आपसे गलती नहीं होनी चाहिए ।आप अपने लिए और बच्चों के लिए हमे वोट दीजिए। कांग्रेस आपके  दरवाजे पर आपकी सेवा के लिए खड़ी है। कांग्रेस बहुत कुछ करना चाहती है ।हमारे विरासत और संसकार में सेवा है। कांग्रेस का आधार ही सेवा रहा है। हम सेवा के बल पर सत्ता में रहे हैं ,हम कभी उन्माद फैला कर सत्ता में नहीं रहे हैं। कार्यक्रम में सांसद पप्पू यादव भी उपस्थित थे तथा बिहार के पूर्व अध्यक्ष डॉक्टर अखिलेश प्रसाद सिंह बिहार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के अलावा प्रदेश के कई बड़े-बड़े नेताओं की उपस्थिति रही । जिला अध्यक्ष इंजीनियर शशि भूषण राय उर्फ गौर ने प्रियंका गांधी का स्वागत पुष्पग एवं उपहार देकर किया साथ-साथ पूर्व जिला अध्यक्ष शैलेंद्र शुक्ला ने भी प्रियंका गांधी का स्वागत किया। स्थानीय नेताओं में मुमताज अहमद, अनवर आलम अमन के अलावा अन्य काफी लोग थे। काफी गर्मी होने के बावजूद भी उपस्थिति काफी रही और सभी लोगों ने बड़े ही चाव से  प्रियंका गांधी के भाषण को सुना।

72
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *