मेहसी (पूर्वी चंपारण) अशोक वर्मा।
महागठबंधन समर्थित सीपीएम पार्टी की रविवार को बस स्टैंड रोड स्थित चुनाव कार्यालय में बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता इम्तेयाज़ अहमद तथा संचालन गरीबनाथ ने किया।
बैठक को संबोधित करते हुए महागठबंधन समर्थित पिपरा विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी राजमंगल प्रसाद ने कहा कि बिहार में डबल इंजन की सरकार होने के बावजूद पिपरा क्षेत्र की स्थिति बदतर बनी हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार चुनाव नजदीक आते ही वोट खरीदने की नई चाल चल रही है, लेकिन जनता अब जाति-धर्म से ऊपर उठकर मतदान करेगी और महागठबंधन की सरकार बनना तय है।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से चुनाव की तैयारी में पूरी ताक़त से जुटने की अपील की। बैठक में पंचायत स्तरीय चुनाव प्रभारी भी नियुक्त किए गए, जिन्हें डोर-टू-डोर जाकर सरकार की नाकामी और महागठबंधन सरकार की 17 माह की उपलब्धियां बताने का जिम्मा सौंपा गया।
इस अवसर पर रिषु द्विवेदी, बिदेश्वर प्रसाद गुप्ता, भोला यादव, फ़ज़ले अहमद, डॉ. सुरेश, दिनेश ठाकुर, डॉ. सुरेंद्र साह, मो. हुसैन, मो. नेसार, राजू प्रसाद, सुरेंद्र राय, डॉ. इकबाल समेत सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
61
