अमनौर से गूंजा बदलाव का बिगुल, उज्जवल छोटू बोले – विधायक वेतन जनता के नाम

Live News 24x7
2 Min Read
अनूप नारायण सिंह।
अमनौर (सारण)।रविवार को अमनौर विधानसभा क्षेत्र के विक्रम कैतुका स्थित गोपाल ब्रह्म बाबा परिसर में आयोजित बिहार बदलाव सभा में जनसैलाब उमड़ा। कार्यक्रम में युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों की भारी भागीदारी ने साफ कर दिया कि जनता अब बदलाव के मूड में है।
सभा में जन सुराज अभियान के संभावित प्रत्याशी उज्जवल कुमार छोटू ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा –“अगर जनता मुझे विधानसभा भेजती है तो मेरा पूरा विधायक वेतन क्षेत्र की जनता के नाम समर्पित होगा। नेता जनता का पैसा अपनी जेब में भरते हैं, लेकिन मैं राजनीति को सेवा मानकर आया हूं। अमनौर की हर गली और हर गांव मेरा परिवार है।”छोटू ने क्षेत्र की सबसे बड़ी समस्या पलायन को जड़ से मिटाने, किसानों को फसल का उचित मूल्य दिलाने और बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने का संकल्प लिया।सभा का सबसे बड़ा आकर्षण रहे जन आंदोलनकारी मनीष कश्यप, जिनके पहुंचते ही पूरा मैदान तालियों और नारों से गूंज उठा। कश्यप ने कहा –
“प्रशांत किशोर का जन सुराज अभियान राजनीति का विकल्प नहीं बल्कि एक सामाजिक क्रांति है। बिहार का हर युवा बदलाव चाहता है और यह बदलाव अब कोई रोक नहीं सकता।”मंच से वक्ताओं ने बिहार की व्यवस्था को खोखला करने वाले भ्रष्टाचार और नेताओं की मिलीभगत पर तीखा हमला बोला। उज्जवल कुमार छोटू ने कहा कि जब तक सिस्टम ईमानदार नहीं होगा, तब तक जनता को न्याय नहीं मिल सकता।सभा में उमड़े जनसैलाब ने इस बात के संकेत दिए कि अमनौर से उठी यह आवाज अब पूरे बिहार में गूंजने वाली है।
70
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *