बीच सड़क पर पलट गई शराब की बोतलों से लदी गाड़ी… लूटने की मच गई होड़

Live News 24x7
2 Min Read
रांची: रांची के कांके थाना क्षेत्र के रिंग रोड से गुजरने वाले लोगों के लिए रविवार का दिन लॉटरी लगने से कम नहीं रहा. रिंग रोड से गुजर रही विदेशी शराब से लदी एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई. वहीं लोगों को जैसी ही गाड़ी के पलटने की सूचना मिली तो मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई. गाड़ी के पलटते ही विदेशी शराब लूटने की होड़ मच गई. हर कोई शराब की बोतल उठाने के लिए बेताब था. किसी ने पूरी की पूरी कार्टून पर ही हाथ साफ कर दिया. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थित को नियंत्रित किया.।
सड़क हादसा किसी के लिए आफत तो किसी के लिए लॉटरी जैसा रहा. रांची के कांके थाना क्षेत्र में शराब से लटी गाड़ी अनियंत्रित होने से हादसा हो गया. इस दौरान लोग शराब की लूट में लगे रहे. जिसको जो मिला लेकर फरार हो गया. वहीं जब घटना की जानकारी पुलिस को मिली तो मौके पर पहुंचकर स्थित को नियंत्रित किया. वहीं शराब की लूट करने वाले लोग फरार हो गए.
अनियंत्रित होकर पलटी गाड़ी
हादसे के बाद रिंग रोड पर कुछ देर के लिए अफरा तफरी का माहौल हो गया. मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शराब लूट को नियंत्रित किया और सड़क पर बिखरी शराब की बोतलों को जब्त कर लिया. वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है. पुलिस ने कहा कि लोगों से शराब की बोतलों को जब्त करने की कोशिश की जाएगी. ।
236
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *