मधुबनी से मो0 कैफ की रिपोर्ट
मधुबनी :- मुहर्रम पर्व शांति एवं सद्भाव पूर्व वातावरण में संपन्न होने को लेकर बिस्फी थानाध्यक्ष के द्वारा शांति समिति की बैठक आयोजित की गई । बैठक बीडीओ वसंत कुमार सिंह एवं सीओ संतोष कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई । बैठक में थाना क्षेत्र के जनप्रतिनिधि,गणमान्य लोग सहित दोनो समुदाय के लोगो को आमंत्रित की गई थी । बैठक में अधिकारी द्व ने कहा कि सरकार के नियमो का अक्षरशः अनुपालन करना हम सभी का कर्तव्य है । कहा कि ताजिया और जुलूस निकालने के लिए लाइसेंस लेना आवश्यक है । इसके साथ निर्धारित अखाड़ो पर ही ताजिया का मिलान लोग कर सकते है । डीजे पूर्णरूपेण प्रतिबन्धित है ।ऐसा नही करने वालो के ऊपर कानूनी करवाई की जाएगी ।थानाध्यक्ष अविनाश कुमार ने शांति एवं सद्भाव के साथ पर्व मनाने के लिए लोगो से अपील की । उन्होंने कहा कि पर्व के आड़ में हुड़दंग मचाने वाले शांति भंग करने वाले किसी भी सूरत में बख्से नही जाएंगे ।कानून का अनुपालन करवाना मेरी प्राथमिकता है । मौक़े पे दर्जनों गणमान्य मौजूद रहे।
176
