अशोक वर्मा मोतिहारी।
मोतिहारी : देवघर में होने वाले अवार्ड सेरेमनी और डिस्टिक असेंबली में गोल के अनुसार जिला में किए गए कार्य की समीक्षा की गई। जिसमे जिला अध्यक्ष अलकनंदा बक्शी जी ने इनरव्हील क्लब ऑफ मोतिहारी लेक टाउन की टीम को वर्ष 24 – 25 में किए गए बेहतर कार्य और समाज में अपना अद्भुत योगदान देने के लिए 10 पुरस्कार और पांच प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया।क्लब की अध्यक्ष पुतुल सिन्हा ने बताया की वर्ष के शुरुआत में ही हमें जिला से गोल मिल जाते हैं और उसे गोल के अनुसार हम लोग पूरे सदस्य और वर्किंग टीम के साथ अपने शहर में दिए गए कार्य को बेहतर ढंग से करने का प्रयास करते हैं ।और जब उस कार्य के लिए हमें सराहना मिलती है,हमें पुरस्कृत किया जाता है तो बहुत ही गर्व का अनुभव होता है । उन्होंने बताया कि आज मुझे हरिवंश राय बच्चन की कविता याद आती है
*कोशिश करने वालों की हार नहीं होती लहरों से डर कर नौका पार नहीं होती कोशिश करने वालों की हार नहीं होती* हमारी टीम और सदस्यों ने मिलकर बेहतर कार्य किया जिसमें सभी को पुरस्कृत किया गया है।
कार्यक्रम की जानकारी एडिटर मीडिया प्रभारी धीरा गुप्ता ने दी।
126
