- वर्णवाल एव वैश्य समाज को इस बार चुनाव में जिताने का काम करे – प्रदेश अध्यक्ष राजू वर्णवाल
गया जी।दिन रविवार को दिन मे 11 बजे श्री मोहन लाल जीरा देई वर्णवाल सेवा सदन के नव निर्वाचित पदाधिकारियो डाo विनोद कुमार वर्णवाल-अध्यक्ष,महेंद्र प्रसाद-सचिव ,मनोज कुमार-कोषाध्यक्ष का शपथ ग्रहण समारोह सेवा सदन के प्रागन मे हुआ,जिसमे बर्णवाल समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष-शशी भुषण बर्णवाल-सिवान,मुख्य अतिथि बिहार प्रदेश वर्णवाल समाज के अध्यक्ष-राजकुमार प्रसाद उर्फ राजू बर्णवाल, राष्ट्रीय महामंत्री प्रदीप कुमार बर्नवाल,प्रदेश मंत्री-अशोक कुमार विशिष्ट अतिथि के रुप मे उपस्थित हुए हैं।इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय एवं बिहार प्रदेश समाज के लोगों ने शपथ ग्रहण समारोह में मे बिहार का नेता राजु वर्णवाल को मानने के लिए हाथ उठाकर समर्थन किया गया।राजु वर्णवाल को टिकट देती है तो हम लोग भी तन मन धन से राजु वर्णवाल को समर्थन करके सदन भेजना है। अपने संबोधन में बिहार प्रदेश अध्यक्ष राजू वर्णवाल ने कहा कि सभी समाज के लोग के लिए हमेशा हर लडाई लडने के लिए तैयार हू।आगमी विधानसभा चुनाव में वैश्य समाज को जिताने का काम होनी चाहिए ओर वर्णवाल समाज का कोई प्रत्याशी बने तो उसै अपने दुकान बंद करके उसे पुरी कोशिश करके सदन मे भेजना होगा,हम लड़े या नही लडे लेकिन इस बार हर पार्टी वैश्य समाज के हक की बात कह रही है प्रदेश से राष्ट्रीय नेतृत्व भी इस बार वैश्य समाज को टिकट देने की बात कह रही है इसलिए हमलोग को भी ध्यान देना चाहिए कि इस बार विधानसभा चुनाव में वर्णवाल समाज के अलावा वैश्य समाज को जिताने का काम होनी चाहिए,हर तरह के भेद भाव छोड़कर समाज को बढाने काम होनी चाहिए।इस चुनाव में जिते लोगों को भी बधाई दी है।
इस कार्य कर्म मे उपस्थिति तमाम लोगो ने प्रदेश व राश्ट्रीय अस्तर के तमाम दलो से मांग किया,वैश्य समाज व बर्णवाल समाज को जो भी दल उसकी जन संख्या के अनुरुप अपना सम्मान देंगा व सिट देगा,उसी दल को समाज का वोट जायेंगा।इस कार्य कर्म मे प्रमुख रुप से डा o बच्चू लाल,जितेन्द्र प्रसाद साई,अशोक कुमार पार्षद,द्वारिका प्रसाद,राजेश कश्यप,मनोज कुमार मोदी,पी o सुरेन्द्र,बैजनाथ लाल ने भी सम्बोधित किया है।
चुनाव को सफल संचालन नारायण प्रसाद मुख्य चुनाव पदाधिकारी,नीरज कुमार व मनोज कुमार ने किया है।
उपस्थित तमाम न्यसियो पदाधिकारियो व अतिथियो को वुके,मेमोंटो व अंग बस्त्र देकर सम्मानित किया गया है।
175