टीबी मरीजों को समाज द्वारा कलंकित करना गलत- डॉ. सौरव

Live News 24x7
3 Min Read
  पटना- इम्पैक्ट इंडिया प्रोजेक्ट के तहत कर्नाटका हेल्थ प्रोमोशन ट्रस्ट के द्वारा एक दिवसीय टीबी चैंपियंस का प्रशिक्षण राज्य स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण संस्थान के प्रशिक्षण कक्ष में किया गया. प्रशिक्षण का उद्घाटन डॉ. सौरव कुमार, डब्ल्यू.एच. ओ सलाहकार – एनटीई पी एवं हारून रशीद, स्टेट लीड, बिहार, केएचपीटी द्वारा संयुक्त रूप से द्वीप प्रज्जवलित कर किया गया.
एनटीईपी  स्टाफ, डब्ल्यूएचओ  सलाहकार और इम्पैक्ट इंडिया प्रोजेक्ट स्टाफ द्वारा कुल 21 टीबी चैंपियंस को प्रशिक्षित किया गया. प्रशिक्षण का उद्देश्य समाज में  टीबी से जुड़े कलंक को कम और टीबी की जागरूकता एवं वकालत के लिए सामुदायिक प्रयास हेतु टीबी चैंपियंस की क्षमता का निर्माण करना था.
इस अवसर पर डॉ. सौरव कुमार ने टीबी चैंपियंस की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि डॉ. सौरव कुमार टीबी चैंपियंस सेवा भाव से यक्ष्मा मरीजों के लिए काम करें और समाज में उदाहरण प्रस्तुत करें. उन्होंने कुछ टीबी चैंपियंस से कार्यक्षेत्र में हुए उनके अनुभवों के बारे में जानकारी ली और उन्हें परामर्श दिया. उन्होंने इम्पैक्ट इंडिया प्रोजेक्ट के तहत टीबी चैंपियंस के माध्यम से यह एक सार्थक कदम है. उन्होंने कहा कि समुदाय को टीबी के मरीजों के लिए अपनी सोच बदलने की जरुरत है. टीबी किसी को भी हो सकता है और समाज को टीबी के मरीजों को कलंकित करना गलत है.
इस अवसर पर हारून रशीद, स्टेट लीड, बिहार, केएचपीटी ने कहा कि इम्पैक्ट इंडिया प्रोजेक्ट का मुख्य उद्देश्य टीबी के प्रसार को कम करना तथा टीबी से होने वाले मौत में कमी लाना है. प्रशिक्षण का उद्देश्य के बारे मे चर्चा करते हुए कहा कि टीबी मुक्त पंचायत के लिए टीबी चैंपियंस सबसे बड़े संदेशवाहक का काम कर सकते हैं. उन्होंने कहा कि ग्रामीण स्तर पर टीबी चैंपियंस टीबी मुक्त पंचायत के लिए काम करें और लोगों को जागरूक करें.
मास्टर ट्रेनर सह डॉट्स प्लस सुपभाईजर एवं डीपीसी द्वारा टीबी के फैलाब, रोकथाम एबं उपचार से सम्बंधित विषय पर विस्तार से प्रशिक्षण दिया गया. राष्ट्रीय टीबी उन्मूलन कार्यक्रम से मौजम्मा आरिफ, अश्विनी कुमार, पूजा सिन्हा और मुरारी कुमारइस अवसर पर मौजूद रहे. कार्यक्रम का संचालन गौहर खान, डिस्ट्रिक्ट लीड, पटना, केएचपीटी ने किया.
172
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *