अशोक वर्मा
मोतिहारी : अल्पसंख्यकों पर बढ़ते अपराध के खिलाफ भाकपा माले के कार्यकर्ताओं व समर्थकों ने कचहरी चौक पर एक दिवसीय धरना दिया!
बंजरिया थाना चैलाहा टाल मॉब लिंचिंग अब्बास हत्याकांड के दोषियों का स्पीडी ट्रायल कर सजा दिलाये जिला प्रशासन,
चैलाहा मॉब लिंचिंग हत्याकांड में भाजपा नेताओं की संलिप्तता की जांच कर कार्रवाई हो :माले
मृतक परिजनों को 25 लाख रुपए मुआवजा सरकार से देने की मांग!
आज जिला पदाधिकारी के समक्ष माले के अंचल सचिव जीतलाल सहनी की अध्यक्षता में एकदिवसीय धरना दिया गया!
आगे भाकपा माले के संघर्षशील नेताओं ने धारणा को संबोधित करते हुए कहा-दिनांक 17 जून 2025 को करीब संध्या 6:00 बजे संगठित भीड़ द्वारा बंजरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत चैलाहा टाल निवासी 40 वर्षीय अब्बास अंसारी की हत्या उनके दरवाजे पर चढ़कर कर दी गई! मृतक अपने दरवाजे पर बैठे थे! बचाने के क्रम में उनके पिता मोहम्मद जुम्मन अंसारी 75 वर्ष उनका चचेरा भाई एबादूल अंसारी, लड़का अवुतालिब घायल हुए हैं! पत्नी और छोटी बेटी के सामने भाजपा संरक्षित दरिंदों ने आवास अंसारी की हत्या कर दी! बंजरिया थाना कांड संख्या 334/2025 दर्ज है!
जघन्य बर्बर घटना से चंपारणवासी मर्माहत हैं! दूसरे तरफ पूरा बिहार शर्मसार हुआ है!
चार सूत्री मांग पत्र धरना एवं प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी के माध्यम से जिला पदाधिकारी पूर्वी चंपारण को दिया गया!
भाजपा के राजनेताओं की चुप्पी कुर्सी के लिए साझेदारी की संकेत है! अपराध के खिलाफ लड़ेंगे- जीतेंगे!
भाकपा माले के जिला सचिव प्रभुदेव यादव ने कहा-भाजपा गठबंधन की सरकार यूपी की योगीराज बनाम बुलडोजराज को बिहार में विस्तार करना चाहती है! इसके खिलाफ हम सभी लोग एकजुट होकर रोकेंगे! अमन- चैन -शांति- भाईचारा की माहौल बनाने में अपनी भूमिका निभाएंगे! झारखंड राज्य की तरह बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को हराएंगे! देश को नया संदेश देंगे!
किसी पार्टी के प्रधानमंत्री व राज्य के मुख्यमंत्री के मन से देश नहीं चलेगा !
भारत देश संविधान से चलेगा, संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के रास्ते पर एक बार फिर आगे बढ़ेगा!
भाकपा माले सारण- चंपारण जोन की बदलो सरकार- बदलो बिहार यात्रा तहत। धरना के समापन पर जिला महासचिव प्रभु देव यादव ने घोषणा किया कि
दिनांक 27 जून 2025 को अपराहन 2:00बजे कचहरी/ अंबेडकर चौक पर बदलो बिहार जनसंवाद सभा आयोजित है! जिसे भाकपा माले के केंद्रीय कमेटी सदस्य सह विधायक वीरेंद्र प्रसाद गुप्ता, सिकटा पश्चिम चंपारण, सत्यदेव राम केंद्रीय कमेटी सदस्य सह विधायक दरौली, अमरजीत कुशवाहा विधायक जिरादेई, पूर्व विधायक अमरनाथ यादव जिला सिवान संबोधित करेंगे!
उससे पहले मोतिहारी नगर के जानपुल चौक पर नुक्कड़ सभा की जाएगी! वहां से यात्रा में शामिल संघर्षशील कार्यकर्ता मीना बाजार गांधी चौक सदर अस्पताल रोड ओवर ब्रिज होते हुए कचहरी चौक पर आयोजित जनसंवाद सभा में शामिल होंगे!
धारणा को संबोधित करने वालों और जारी विज्ञप्ति में जिला सचिव प्रभुदेव यादव, जीतलाल सहनी अंचल सचिव- सदर मोतिहारी! मोहम्मद इशराफिल अंचल प्रभारी सुगौली, शंभू लाल यादव जिला संयोजक किसान महासभा पूर्वी चंपारण, राजकुमार शर्मा अंचल प्रभारी छौड़दानो, जिला कमिटी सदस्य सह रसोईया संघ जिला सचिव दिनेश प्रसाद कुशवाहा, उपेंद्र सहनी जिला सचिव खेत व ग्रामीण मजदूर सभा पूर्वी चंपारण
और सजमा खातून, एबादूल अंसारी, फिरोज अंसारी, सदरे आलम शामिल है!
133
