मोदी सरकर के 11 साल पूरा होने पर बलिया पार्टी कार्यालय ने बीजेपी ने किया प्रेस वार्ता

Live News 24x7
5 Min Read
बलिया। मोदी सरकर के 11 साल पूरा होने पर उत्तर प्रदेश सरकार के  परिवहन मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दया शंकर सिंह ने गुरुवार को हनुमानगंज  स्थित भाजपा कार्यालय में भाजपा जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने केन्द्र सरकार की तमाम उपलब्धियां गिनाई। साथ ही प्रदर्शनी का भी उद्घाटन कर अवलोकन किया। उन्होंने उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि जहां भाजपा की सरकार है वहां गरीब का कल्याण है। कहा कि पीएम मोदी के कार्यकाल के ये 11 साल आत्मनिर्भर और विकसित भारत की नींव के रूप में जाने जाएंगे। 2014 से पहले, हम एक कमजोर और अस्थिर अर्थव्यवस्था के रुप में जाने जाते थे ।भारत दुनिया में 11वें स्थान पर था ।पिछले 11 सालों में भारत दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना है। पिछले 11 वर्षों में 27 करोड़ भारतीय को गरीबी से बाहर निकाला गया है। पीएम ने भारत को निडर, मजबूत और एकजुट बनाया है। पिछले 11 सालों में मध्यम परिवार के जीवन में बड़ा बदलाव आया है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश अभूतपूर्व वृद्धि और विकास की ओर तेजी से आगे बढ़ रहा है। इन 11 वर्षों में मेडिकल कॉलेज की संख्या 387 से बढ़कर 780 और एम्स 7 से 23 हो चुके हैं। आज देश में 53 करोड़ जनधन खाते है। चार करोड़ घर, 12 करोड़ शौचालय, 10 करोड़ उज्ज्वला एलपीजी कनेक्शन, 11 करोड़ किसानों को किसान सम्मान निधि, 82 करोड़ को मुफ्त राशन एवं 14 करोड़ घरों तक नल का शुद्ध पानी पहुंच चुका है।54 करोड़ लोगों को आयुष्मान कार्ड का फायदा मिल रहा है।देश की उपलब्धियां बेमिसाल है। देश बदल रहा है। इतने बड़े स्तर पर समावेशी विकास का उदाहरण हाल के इतिहास में कहीं नहीं मिलता है। सर्जिकल स्ट्राइक, बालाकोट और अब ऑपरेशन सिंदूर में मोदी सिद्धांत झलकता है।कश्मीर से कन्याकुमारी तक एक संविधान है। सरकार ने महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण दिया। उन्होंने बताया कि रेलवे का बजट 9 गुना बढ़ा है। 130 वंदे भारत ट्रेनें चल रही है। आपरेशन सिन्दूर में मेक इन इंडिया मिसाइलों का पूरी दुनिया में डंका बजा हैं। अब भारत निर्यातक देश के रूप में जाना जा रहा है। उन्होंने बताया कि देश के हर राज्य में परमाणु बिजली घर लगाए जाएंगे। पिछड़ा व बदहाल उत्तर प्रदेश अब एक्सप्रेस-वें के रूप में जाना जाता है। देश में 90 लाख स्वयं सहायता समूह स्वरोजगार के माध्यम से मजबूत हों रहे हैं। यूपी का लक्ष्य हर जिले में एक विश्वविद्यालय बनाने का है। मोदी सरकार में किसान राजनीतिक एजेंडे में आया है। पहली बार गरीब शासन की योजना का हिस्सा बन पाया है। अब योजनाएं किसी तुष्टिकरण का शिकार नहीं होतीं, बल्कि बिना भेदभाव समाज के प्रत्येक तबके को उसकी संतुष्टीकरण का आधार देने वाली होती हैं। राज्य सभा सदस्य निरज शेखर ने कहा कि मोदी जी का सपना है कि भारत का गरीब सिर्फ आंकड़े में न हो , बल्कि नीति निर्माण का केंद्र बने ।हम आज देख रहे हैं कि केंद्र सरकार की योजनाओं में गरीब केन्द्र बिन्दु है।कहा आज प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में 140 करोड़ भारतवासी मिलकर देश को विकसित भारत बनाने में जुटे हैं।जबसे भाजपा सरकार बनी है तब से  घोटालों का अंधेरा दूर हुआ है और सुशासन का प्रकाश फैल रहा है।जिला प्रभारी विजय बहादुर दूवे ने कहा कि मोदी है तो मुमकिन है ,यह सिर्फ नारा नहीं ,एक जमीनी सच्चाई है।कहा कि डिफेंस एक्सपोर्ट तीस गुना बढ़ा है।भारत आत्म निर्भर बन रहा है। जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदीजी के नेतृत्व में नए‌ भारत की सोच में जहां तकनीकी है , वहां तरक्की है। जहां भाजपा सरकार है , वहां गरीब का कल्याण है।
इसके पहले मंत्री श्री सिंह व अन्य अतिथियों ने 11 वर्षों की उपलब्धियों पर लगी प्रदर्शनी का कार्यालय में फीता काटकर शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए सराहना की ।इस मौके पर सुरेन्द्र सिंह,आलोक शुक्ला,डा. संजय गोंड,अरुण सिंह बन्टू, कृष्णा पाण्डेय, सतबीर सिंह,अशोक यादव,पंकज कुमार सिंह , नितेश मिश्रा, जयप्रकाश जयसवाल, अश्विनी सिंह लिटील,अंकूर उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
183
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *