जिला स्तरीय उर्वरक निगरानी समिति की बैठक में जिला परिषद अध्यक्ष ने कही खाद की कमी और कालाबाजारी है चिंता का विषय है

Live News 24x7
1 Min Read
अशोक  वर्मा
मोतिहारी :  राधा कृष्ण भवन में संबंधित विभाग द्वारा आयोजित जिला स्तरीय उर्वरक निगरानी समिति की बैठक संपन्न हुई।बैठक में जिला परिषद अध्यक्ष श्रीमती ममता राय ने जिले में खाद की उपलब्धता, वितरण व्यवस्था और कालाबाजारी की समस्याओं पर गंभीर चर्चा की, ममता राय ने कहा कि जिले में खाद की उपलब्धता अत्यंत ही कम है, जिससे किसानों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कहा कि किसानों के लिए आवश्यक मात्रा में खाद शीघ्र उपलब्ध कराई जाए। इसके साथ ही उन्होंने खाद की कालाबाजारी पर भी गहरी चिंता व्यक्त की और सख्त कार्रवाई की आवश्यकता जताई। ममता राय ने कहा कि खाद और बीज समय पर किसानों तक पहुंचाना अत्यंत जरूरी है, ताकि किसान कृषि कार्यों को समय से पूरा कर सकें और उत्पादन पर कोई विपरीत प्रभाव न पड़े। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वितरण व्यवस्था पारदर्शी और जवाबदेह होनी चाहिए, जिससे किसी भी स्तर पर लापरवाही या अनियमितता न हो।  जिले में खाद की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए एक कार्ययोजना तैयार की जाए और कालाबाजारी पर रोक लगाने हेतु निगरानी बढ़ाई जाने की आवश्यकता है।
107
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *