राय सुंदर देव शर्मा की अध्यक्षता में हुई वरिष्ठ नागरिक मंच की बैठक, राय सुंदरदेव शर्मा अध्यक्ष और अरूण कुमार सिन्हा बने सचिव

Live News 24x7
1 Min Read

अशोक  वर्मा

मोतिहारी : वरिष्ठ नागरिको को मिले कानूनी अधिकार एवं आये दिन हो रहे पारिवारिक  अवहेलना एवं समस्याओ से मुक्ति दिलाने के उद्देश्य  से जिले में नवगठित संस्था वरिष्ठ नागरिक मंच की बैठक राय हरिशंकर शर्मा सभागार में  जेपी सेनानी राय सुंदर देव शर्मा की अध्यक्षता में हुई।बैठक मे  कार्यकारिणी के नामो की घोषणा की गई। संविधान निर्माण समिति द्वारा बनाए गए संविधान की नियमावली को प्रस्तुत किया गया ।जिसमे कुछ संशोधन  के बाद उसे पास किया गया।कार्यकारिणी मे  अध्यक्ष- राय सुंदर देव शर्मा ,सचिव -अरुण कुमार सिन्हा एवं कोषाध्यक्ष सुधासु कुमार शर्मा,प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी अशोक कुमार वर्मा तथा सुनिल कुमार को सचिव सह कार्यालय प्रभारी बनाया गया। बैठक मे तय किया गया कि रेल मंत्री को पत्र  लिखकर वरिष्ठ नागरिको को रेल टिकट रियायत देने का आग्रह किया जायेगा।बैठक मे देवेन्द्र कुमार सिह,प्रमोद कुमार  तिवारी,विक्रमा बैठा,रमेश कुमार, सत्यदेव प्रसाद, बंशीधर प्रसाद, प्रो अखिलेश सिंह, प्रदीप कुमार,रमाशंकर पाठक,रामकुमार सिह,देवनारायण दुबे,रविन्द्र नाथ तिवारी,जीतेन्द्र  नाथ शर्मा आदि उपस्थित थे।

199
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *