निराकार शिव बाबा ने देहधारी श्री कृष्ण के तन का आधार  लेकर गीता ज्ञान दिया : बीके डाक्टर  पुष्पा  पाण्डेय

Live News 24x7
3 Min Read
अशोक वर्मा
 बेतिया : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय  विश्वविद्यालय स्थानीय सेवा केंद्र द्वारा नगर के सुप्रिया रोड स्थित संगम भवन में आयोजित “गीता ज्ञान द्वारा तनाव मुक्त जीवन जीने की कला” विषय पर आयोजित सेमिनार का उद्घाटन मेयर  गरिमा सीकरिया, सेवा केंद्र प्रभारी बीके अंजना, डॉ पुष्पा पांडे, एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट सीमा गुप्ता, जीएमसी सुपरीटेंडेंट डॉक्टर सुधा भारती, प्रकाश राय, आचार्य अरुण शास्त्री ने दीप प्रज्वलित कर किया ।मुख्य  वक्ता डॉ. पुष्पा पाण्डेय ने विषय पर कहा कि वर्तमान समय दो तरह के  विचारधारा वाले हैं। एक वो जिनकी परमात्मा से प्रीत बुद्धि हैं जिन्हें पांडव  कहते हैं और दुसरे वे जो परमात्मा के विपरीत बुद्धि है जिन्हें कौरव सेना कहते हैं ।ईश्वरीय ज्ञान  मे चलनेवाले  सभी स्वयं को पांडवों के स्वरूप में ढाल सकते हैं ,पांडव की व्याख्या अर्जुन से प्रारंभ होती है।
 अर्जुन अर्थात परमात्मा के ज्ञान को अर्जन करने वाला।
नकुल अर्थात परमात्मा की हर एक्टिविटी का नकल करने वाला
सहदेव अर्थात जो परमात्मा की नकल करते हैं  उससे जो औरा का निर्माण होता है और हम देव सामान बन जाते हैं तथा इंद्रिये भी प्योर हो जाती हैं।
भीम अर्थात आत्म ज्ञान से शक्तिशाली ,युधिष्ठिर अर्थात इस संसार की परिस्थितियों में रहते हुए स्वयं की स्थिति को आत्म स्थिति में स्थिर करना
इस प्रकार से पांडवों की विशेषताएं हर एक आत्मा के अंदर मौजूद है जिसे हमें जागृत करना है। श्रीमद् भागवत गीता में कहा गया है मनमना भव अर्थात स्वयं को आत्मा समझकर परमात्मा की याद में रहना। इस अभ्यास के द्वारा हमारा जीवन आत्मा की सातों गुण सुख, शांति, प्रेम, आनंद ,पवित्रता और शक्ति से परिपूर्ण हो जाएगा और हमारा जीवन एक सही मार्गदर्शन प्राप्त कर उस पर चलने की शक्ति प्राप्त होती है। मुख्य वक्ता ने कहा की गीता  ज्ञान दाता निराकार शिव परमात्मा है न कि  देहधारी श्री कृष्ण।परमात्मा श्री कृष्ण  के तन का आधार लेकर गीता ज्ञान  दिये।
मेयर गरिमा सीकरीया  ने  कहा कि इस तरह के प्रोग्राम में सम्मिलित होने से वर्तमान तनाव के दौर मे काफी शांति मिलती है ।उन्होने कहा कि ब्रह्माकुमारीज का कार्य काफी सराहानीय है और हम बेतिया वासी काफी सौभाग्यशाली है इस तरह के प्रोग्राम में हमे शामिल होकर भाग्य  बनाने का मौका मिलता है।
कार्यक्रम के अंत में डॉक्टर पुष्पा पांडे  को रोटरी क्लब के अध्यक्ष सुजय कुमार और उनके साथ के सदस्य आई बहन  को सम्मानित किया गया।उक्त  अवसर पर फूलों की गुलदस्ते से और मारवाड़ी महिला मोर्चा अध्यक्ष सीमा माधो रज गढ़िया दीदी जी को  शाल ओढाकर और फूलों की गुलदस्ते से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के अंत में सभी भाई  बहनो को कामेंट्री द्वारा राजयोग मेडिटेशन की गहन अनुभूति कराई गई।
158
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *