सीएचसी मीनापुर में एईएस वार्ड का निरीक्षण

Live News 24x7
2 Min Read
  • तैयारियों को लेकर दिए गए जरूरी दिशा निर्देश
मुजफ्फरपुर। डॉ सतीश कुमार ने शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मीनापुर में एक्यूट एन्सेफेलाइटिस सिंड्रोम (ए ई एस) वार्ड का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वार्ड में की गई व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया और बढ़ते गर्मी के मौसम में संभावित एईएस के मामलों से निपटने हेतु तैयारियों को लेकर ज़ोर दिया। निरीक्षण के दौरान डॉ सतीश कुमार ने चिकित्सा कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और यह सुनिश्चित करने को कहा कि वार्ड में सभी आवश्यक सुविधाएं जैसे कि दवाइयों की उपलब्धता, ऑक्सीजन सपोर्ट, रेफरल की व्यवस्था, साफ-सफाई और मरीजों के लिए बेहतर देखभाल की व्यवस्था सुदृढ़ हो। उन्होंने कहा कि एईएस एक गंभीर बीमारी है, जो विशेषकर बच्चों को प्रभावित करती है। इसके प्रति सजग रहना अत्यंत आवश्यक है। सभी स्वास्थ्य कर्मियों को अलर्ट मोड में रहने को कहा गया है। डॉ सतीश ने कहा कि जिला से जो आई ई सी बैनर प्राप्त किया गया है उसे अभी सी एच सी/ प्रखंड/सी डी पी ओ एवं थाना स्तर पे तब तक इस्तेमाल करें एवम् पंपलेट दस प्रतिशत अपने पास इस्तेमाल करते हुए शेष सी डी पी ओ को दे कर क्षेत्र में प्रचार करावे साथ ही समन्वय बनाते हुए प्रभावी मॉनिटरिंग किया जाए।
हर बच्चा कीमती है, हर बच्चा अपना है, ज्यादा गर्मी एवम् धूप में अपना भी ख्याल रखें। पूरा है विश्वास, हम होंगे कामयाब।
सफलता का मूलमंत्र:
# प्रचार प्रसार में कोई कमी नहीं
# घर घर पहुंचे पूरा संदेश
# प्रतिदिन की ऐक्टिविटी पूर्व प्लान रहे।
# प्रखंड के बी ई ओ से मिल कर प्रार्थना के समय और जिलाधिकारी के आदेशानुसार *प्रभातफेरी* में सहयोग करें।
# संध्या चौपाल में अधिक से अधिक लोगों की जानकारी (भागीदारी)।
# अपनी भागीदारी को क्रमवार डॉक्यूमेंटेशन।
# सभी पदाधिकारी/ सहयोगी आपस में समन्वय बना कर सहयोग करेंगे तो निश्चित सफल होंगे। जानकारी लो, जानकारी दो।
निरीक्षण के समय प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, बीएचएम, बीएएम, बीएमई, एएनएम, जीएनएम सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित थे।
139
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *