भारतीय दलित साहित्य अकादमी ने मनाया बाबू जगजीवन राम की जयंती

Live News 24x7
2 Min Read
 बाबू जगजीवन राम ने देश को नई दिशा दी : मनोज अकेला     

अशोक  वर्मा
मोतिहारी :  भारतीय दलित साहित्य अकादमी पूर्वी चंपारण के तत्वाधान में महात्मा ज्योतिबा फूले शिक्षण संस्थान में भारत के शिखर पुरुष बाबू जगजीवन राम की जयंती मनाई गई जिसकी अध्यक्षता भारतीय दलित साहित्य अकादमी बिहार के प्रदेश महासचिव मनोज कुमार अकेला ने की। संचालन जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद सरफुद्दीन साहब ने किया । कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भारतीय दलित साहित्य अकादमी के प्रदेश महासचिव मनोज कुमार अकेला ने कहा कि बाबू जगजीवन राम महान स्वतंत्रता सेनानी देश के प्रथम दलित पूर्व प्रधानमंत्री थे । वे 1952 से 1984 तक लगातार सांसद चुने गए लगभग 50 वर्षों के अपने संसदीय जीवन में राष्ट्र के प्रति उनका समर्पण और निष्ठा बेमिसाल है। उन्होंने हमेशा दलित मजदूर और पीड़ितों के लिए हमेशा आवाज बुलंद किया और संघर्ष किया  । भारतीय दलित साहित्य अकादमी के महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष श्रीमती अलीशा सिंह ने कहा कि बाबू जगजीवन राम का ऐसा व्यक्तित्व था जिसने कभी अन्याय से समझौता नहीं किया । अपने कार्यों के लिए हमेशा याद किए जाएंगे ।जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद सरफुद्दीन साहब ने कहा कि बाबू जगजीवन राम रेलवे मंत्री के रूप में बिहार के जमालपुर में माल डब्बा का कारखाना लगवाया जिससे बिहार की उन्नति हो । कार्यक्रम मे मोहम्मद सरफुद्दीन साहब, मनीष कुमार गुप्ता ,शत्रुघन राम ,मोतीलाल गुप्ता, संजीत ठाकुर, आशीष कुमार ,श्री पासवान, गणेश केशरी आदि अनेक लोगों ने बाबू जगजीवन राम के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला ।
200
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *