- नगर के लक्ष्मण चौक बीके पाठशाला में झंडोतोलन
अशोक वर्मा
मोतिहारी । नगर के लक्ष्मण चौक स्थित बीके बंशीधर भाई के आवास पर दो वर्षों से संचालित ब्रह्माकुमारी पाठशाला में 89वी त्रिमूर्ति शिव जयंती पखवाड़ा कार्यक्रम अंतर्गत शिव ध्वजारोहण संपन्न हुआ। मोतिहारी सेवा केंद्र से पधारी प्रभारी बीके विभा सहायक प्रभारी बीके करुणा ,बीके अशोक वर्मा, बीके सारिका ,बीके मुक्ता, बीके बंशीधर भाई एवं उपस्थिति भाई बहनों ने शिव बाबा का ध्वज फहराया उक्त अवसर पर सेवा केंद्र प्रभारी बीके विभा बहन ने उपस्थित भाई बहनों को श्रेष्ठ एवं पवित्र जीवन जीने का संकल्प कराया। झंडा के नीचे उन्होंने सभी से हाथ आगे कर कर संकल्प कराया कि न किसी को दुख देंगे न किसी से दुख लेंगे, किसी के प्रति ईर्ष्या, नफरत,द्वेष और बदले की भावना आदि नहीं रखेंगे। सभी आत्माओं को प्रति शुभ भावना शुभकामना रखेगे। बदला नहीं बदलकर दिखाएंगे ,साथ-साथ किसी तरह का व्यसन भी नहीं लेंगे ।
193
