सीकरीया फार्मेसी कॉलेज में आज होगा जन औषधि सेमिनार। सम्मानित होंगे जन औषधि दवा विक्रेता : यमुना सीकरीया

Live News 24x7
2 Min Read

अशोक वर्मा

मोतिहारी ।    भारत सरकार द्वारा देश भर में चलाए जा रहे हैं जन औषधि जागरूकता अभियान अंतर्गत नगर के सीकरीया फार्मेसी कॉलेज सभागार में बुधवार को जन औषधि जागरूकता आधारित सेमिनार का आयोजन किया जायेगा। सेमिनार कार्यक्रम में कॉलेज के छात्र-छात्राओं के अलावा जिले भर में चल रहे जन औषधि केंद्र के प्रभारी भाग लेंगे और उन्हें जन औषधि कल्याणकारी योजना के बारे नई  जानकारी दी जाएगी ।इसकी जानकारी भाजपा नेता एवं फार्मेसी कॉलेज के सचिव यमुना सीकरीया ने दी।उन्होने बताया कि भारत सरकार द्वारा जो अनुदानित दवा  विक्री  जन औषधि केंद्र चलाए जा रहे है उसकी ख्याति दिनों दिन काफी होती जा रही है।केंद्र सरकार के द्वारा आरंभ जन औषधि केंद्र प्रधानमंत्री के नाम से प्रसिद्ध है।जन औषधि केंद्र पर जो दवा मिलती है वह बाजार मूल्य से  एक चौथाई मूल्य की होती हैं ।दवा मे किसी भी तरह की गुणवत्ता की कमी नहीं होती है।भाजपा नेता श्री सीकरीया ने यह भी बताया  कि उक्त सेमिनार  कार्यक्रम में सभी जन औषधि केंद्र के प्रतिनिधि भाग लेंगे और सभी को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में जन औषधि केंद्र के बिहार के  नोडल पदाधिकारी अशोक कुमार द्विवेदी पधार रहे हैं। उनके हाथों सभी औषधि केंद्र के लोगों को सम्मानित किया जाएगा।

275
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *