जिले में 10 से 16 मार्च तक “दम्पत्ति सम्पर्क सप्ताह” एवं 17 से 29 मार्च तक “परिवार नियोजन सेवा पखवाड़ा का होगा आयोजन

Live News 24x7
3 Min Read
स्वास्थ्य कर्मी, जनप्रतिनिधि एवं सिविल सोसायटी सदस्यों का गतिविधियों में लिया जाएगा सहयोग
मोतिहारी। जिले में मिशन परिवार विकास अभियान के अंतर्गत 10 मार्च से 16 मार्च तक “दम्पत्ति सम्पर्क सप्ताह” एवं 17 मार्च से 29 मार्च तक “परिवार नियोजन सेवा पखवाड़ा” आयोजित किया जाएगा। इसको लेकर विभागीय स्तर पर तैयारियां की जा रही है। सिविल सर्जन डॉ रविभूषण श्रीवास्तव ने बताया कि परिवार नियोजन कार्यक्रम के अंतर्गत उपलब्ध सेवाओं के प्रति आमजन को जागरूक करना एवं योग्य दम्पतियों को इच्छित सेवा प्रदान करना आवश्यक है। पखवाड़ा के दौरान स्वास्थ्य कर्मी, जनप्रतिनिधि एवं सिविल सोसायटी के सदस्यों का विभिन्न गतिविधियों में सहयोग लिया जाएगा। मिशन परिवार विकास अभियान के बेहतर प्रबंधन हेतु विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी/सलाहकार एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी/सलाहकार के साथ बैठक का आयोजन किया जाएगा। प्रखंड स्तर पर भी प्रखंड विकास पदाधिकारी की अध्यक्षता में सम्बद्ध विभाग के पदाधिकारी/सलाहकार के साथ समन्वय बैठक होना है। समुदाय स्तर पर आमजन को उत्प्रेरित करने में आशा, आंगनबाड़ी सेविका, जीविका दीदी, विकास मित्र आदि की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।
मीडिया एवं जनप्रतिनिधि करें सहयोग: 
डीसीएम नंदन झा ने बताया कि स्थानीय सांसद, विधायक, पंचायती राज संस्था के सदस्य, शहरी स्थानीय निकाय, स्वास्थ्य कर्मी एवं सिविल सोसायटी के सदस्यों से उक्त अवधि के दौरान विभिन्न गतिविधियों में सहयोग लिया जायगा। वहीं प्रचार-प्रसार हेतु प्रिंट, डिजिटल प्लेटफॉर्म एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया चैनलों का सहयोग लिया जाएगा। राज्य स्वास्थ्य समिति, बिहार द्वारा उपलब्ध कराये गये फ्लेक्स बैनर के माध्यम से सभी स्वास्थ्य संस्थान एवं जन समुदाय में इसका प्रचार किया जाएगा। वहीं अभियान/पखवाड़ा में ई-रिक्शा का संचालन कराया जाएगा।
पखवाड़ा के दौरान सास-बहू-बेटी सम्मेलन का आयोजन किया जाना है:
पीएसआई के जिला प्रतिनिधि अमित कुमार ने बताया कि आरोग्य दिवस पर वर्ष में एक बार एवं आंगनबाड़ी केन्द्र पर पखवाड़ा/अभियान के दौरान सास-बहू-बेटी सम्मेलन का आयोजन किया जाना है। जिन केन्द्रों पर पूर्व में सास बहु बेटी सम्मेलन का आयोजन नहीं हुआ हो तो वैसे केन्द्रों पर माह मार्च 2025 में सास बहु बेटी सम्मेलन का आयोजन किया जाना आवश्यक है। शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र एवं अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर परिवार नियोजन दिवस का आयोजन किया जाएगा।
195
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *