मोतिहारी। सरकार के उपक्रम बेल्ट्राॅन द्वारा 20 वर्षों से बहाल कर्मी आउटसोर्सिंग व्यवस्था में क्यो ? बिहार स्टेट इलेक्ट्राॅनिक्स डेवलपमेंट काॅरपोरेषन लिमिटेड (बेल्ट्राॅन) ,जो सूचना प्रावैधिकी विभाग, बिहार, पटना का एक उपक्रम है। जिसके तहत डाटा इन्ट्री आॅपरेटर/प्रोग्रामर/आई0टी0 ब्याॅयज एवं गल्र्स बिहार सरकार के विभिन्न विभागों पंचायत स्तर से लेकर सचिवालय स्तर तक नियुक्ति की जाती हैं । जिसके लिए पदवार विज्ञापन प्रकाषित कर निकाला जाता है। जिसके लिए C.B.T (Computer Based Test) दक्षता परीक्षा भारत के बहुचर्चीत कम्पनी T.C.S द्वारा संपन्न कराई जाती है। उसके उपरांत इनकी नियुक्ति की प्रक्रिया विभागों केा सामान्य प्रषासन विभाग द्वारा निर्धारित 100 बिन्दु आदर्ष आरक्षण रोस्टर का पालन करते हुए उपलब्ध कराई जाती है। इतने सारे प्रक्रिया से गुजरने के बाद BELTRON हमें Outsource कर देती है। किसी भी आउटसोर्स कम्पनी के तहत बहाल कर्मी को किसी खास प्रोजेक्ट हेतु एक सीमीत अवधि के लिए नियुक्त किया जाता है, जिसके लिए कोई विज्ञापन तथा दक्षता परीक्षा प्रणाली नहीं अपनाई जाती है, परंतु BELTRON द्वारा नियुक्ति से पहले अपनाई जाने वाली उक्त परीक्षा प्रणाली तथा सामान्य प्रषासन विभाग द्वारा निर्धारित 100 बिन्दु आदर्ष आरक्षण रोस्टर का पालन करते हुए सरकार के विभिन्न विभागों में एक हीं कार्यालयों में 20 वर्षो से कार्य/सेवा देने वाले BELTRON कर्मियों कोें Outsourcing व्यवस्था में क्यों रखी जाती है ?। जबकी हमलोगों का कार्य कार्यालय में स्थायी प्रवृति का है , जो कभी भी खत्म नहीं होने वाला है, तो फिर हमें व्नOutsourcing व्यवस्था में क्यांे ? हमारी जिम्मेवारी सरकारी कर्मीयों से भी अधिक बढ़ती जा रही है। कार्योलयों में सरकारी कर्मीयों संे कंधा से कंधा मिला कर सरकार की महŸवपूर्ण बेवसाईटों जैसे C.F.M.S, HRMS, PFMS, PMID, CCTNS, SARARTHI PARIVAHAN, VAHAN PORTAL, BIHAR BHUMI इत्यादि डिजिटल प्लेफाॅर्मों के माध्यम से सफलतापूर्वक कार्यों का निर्वहन वर्षों से करते आ रहे है। वहीं ई0 आॅफिस के साथ-साथ पेपरलेस आॅफिस के परिचालन के बाद हमारी भूमिका एवं हमारा दायित्व दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रह है। उसके उपरांत सरकार हमें सरकारी कर्मीयों के भांति कोई भी सुविधा मुहैया नहीं कराती है। कार्यालयों में हमारी दायित्व तो बढ़ी परंतु हमलोगों की सेवा सुविधा जैसे सेवा सुरक्षा/मृत्यु उपरांत परिवार वालों को कोई सुविधा/विमा सुरक्षा/महँगाई भŸाा/आवास भŸाा वो तमाम सुविधा जिसके हमलोग हकदार है। परंतु सरकार हमें Outsourcing करके इन सारी सुविधाओं से वंचित कर देती है। सरकार तथा उनके अल्लाधिकारी भी भली भाँती अवगत है कि BELTRON द्वारा बहाल कर्मी कार्यालय के रीढ का हड्डी बनी हुई है तथा बिहार को डिजिटल बनाने में अहम भूमिका निभा रही है, फिर भी सरकार हमलोगों के साथ शौतेलापन व्यवहार क्यों अपना रही है। मोतिहारी के लुम्बिनी, मोतिहारी के कैम्पस में हुए बैठक में उपस्थित श्री संतोष कुमार (जिलाध्यक्ष), सुधीर कुमार (संयोजक), प्रदीपक कुमार राय, रामापति प्रसाद, विवेक कुमार पाण्डेय, जितेन्द्र कुमार, उज्जवल कुमार, रमेश कुमार, कुन्दन कुमार, भुषण कुमार सहनी एवं उपस्थित अन्य लोगों ने सरकार को अगाह करते हुए एक स्वर में घोषणा किया है कि अगर सरकार हमलोगों को Outsourcing से मुक्त करते हुए सरकारी कर्मीयों जैसा सुविधा मुहैया नहीं कराती है, जिसके हमलोग हकदार है, तो BELTRON द्वारा सरकार के सभी विभागों पंचायत स्तर से लेकर सचिवालय स्तर तक नियुक्ति कर्मी अपने हक के लिए विधान सभा चुनवा से पहले बिहार के सभी कार्यालयों का काम-काज ठप कर अनिष्चितकालीन हड़ताल पर जाने के लिए तैयार है।
518
