एमडीए जागरूकता का असर 93.4 प्रतिशत जिलेवासियों ने खाई दवा

Live News 24x7
2 Min Read
  • जेल, महिला विद्यालय तथा नर्सिंग स्कूलों में खिलाई गई दवा
  • लगभग 34.48 लाख लोगों को खिलानी थी दवा 
वैशाली। जिले में 10 फरवरी से सर्वजन दवा अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत दो वर्ष या उससे ज्यादा उम्र के लोगों को फाइलेरिया रोधी दवाएं खिलाई जा रही है। अभियान के तहत अभी तक लक्ष्य के विरुद्ध 93.4 प्रतिशत लोगों को फाइलेरिया रोधी दवाएं खिलाई जा चुकी है। जिला भीबीडीसी पदाधिकारी डॉ गुड़िया कुमारी ने बताया कि जिले में सर्वजन दवा अभियान काफी सफल प्रतीत हो रहा है। 10 फरवरी को इसकी शुरुआत जिलाधिकारी यशपाल मीना ने फाइलेरिया रोधी दवाएं खाकर की थी। 17 दिवसीय इस अभियान के दौरान पहले 14 दिन लोगों को होम टू होम जाकर दवाई खिलाई गयी थी। अभी बूथ लगाकर दवाओं को एडमिनिस्ट्रेट किया जा रहा है।
विभिन्न संस्थाओं में खिलाई गई दवा:
डॉ गुड़िया ने बताया कि जिले के विभिन्न सामाजिक संस्थानों में बूथ लगाकर ड्रग एडमिनिस्ट्रेटर के द्वारा फाइलेरिया रोधी दवाएं खिलाई जा रही है। पीरामल के पीयूष कुमार चंद्रा ने बताया कि राजापाकर तथा हाजीपुर पैरामेडिकल स्कूल, महिला कॉलेज हाजीपुर एवं केंद्रीय कारा सहित अन्य जगहों पर फाइलेरिया रोधी दवाओं का सेवन कराया गया। केंद्रीय कारा में करीब 12 सौ लोगों ने फाइलेरिया रोधी दवाओं का सेवन किया। दवा सेवन के साथ भीबीडीसी कार्यालय के कर्मियों तथा पीरामल के पीयूष कुमार ने फाइलेरिया पर उन्मुखीकरण भी किया।
136
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *