माननीय संसद ने तीस यक्ष्मा मरीजों को लिया गोद

Live News 24x7
2 Min Read
सभी प्रखंडों में घूम- घूम कर अल्ट्रा पोर्टेबल एक्स रे मशीन से संभावित टीबी मरीजों की हो रही खोज
सीतामढ़ी। माननीय सांसद सीतामढ़ी श्री देवेश चंद्र ठाकुर द्वारा 30 एवं सिविल सर्जन डॉ अखिलेश कुमार सीतामढ़ी द्वारा 10 टीबी मरीजों को गोद लिया गया।
जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉक्टर जेड जावेद द्वारा माननीय सांसद सीतामढ़ी श्री देवेश चंद्र ठाकुर से मिलकर 100 दिवसीय सघन यक्ष्मा जागरूकता एवं खोज अभियान कार्यक्रम अंतर्गत सहयोग के लिए अपील की गई। जिनका स्वागत करते हुए माननीय सांसद महोदय द्वारा 30 टीबी मरीजों को गोद लेते हुए न्यूट्रीशनल सपोर्ट उपलब्ध कराने हेतु सहमति दी गई, साथ ही 100 दिवसीय सघन यक्ष्मा जागरूकता एवं खोज अभियान कार्यक्रम अंतर्गत जन भागीदारी, क्षेत्र में प्रचार प्रसार सहित हर संभव सहायता दिए जाने का आश्वासन दिया गया।
डॉ अखिलेश कुमार सिविल सर्जन सीतामढ़ी द्वारा स्वयं 10 यक्ष्मा मरीजों को गोद लेते हुए सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारीयो एवं चिकित्सकों से स्वयं आगे आकर एवं अपने क्षेत्र अंतर्गत जनप्रतिनिधियों से मिलकर निश्चय मित्र की सहायता से सभी यक्ष्मा मरीजों को न्यूट्रीशनल सपोर्ट उपलब्ध कराने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया। उनके द्वारा बताया गया कि विश्व यक्ष्मा दिवस 2025 के अवसर पर जिले में 34 पंचायतों को टीबी मुक्त पंचायत घोषित किया जाना है जिसकी तैयारी पूरी हो चुकी है।
जिला यक्ष्मा पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि विगत 7 दिसंबर 2024 से जिले के सभी प्रखंडों में दो अल्ट्रा पोर्टेबल एआई सक्षम एक्स-रे मशीन द्वारा प्रतिदिन दो कैंप किया जा रहा है। जिसमें लगभग 52000 वल्नरेबल पापुलेशन का स्क्रीनिंग कर 6701 एक्स-रे एवं 7520 संदिग्ध यक्ष्मा रोगियों का सीबीनेट एवं ट्रू नेट जांच किया जा चुका है यह कार्यक्रम 24 मार्च तक चलना है।
167
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *