- इमरजेंसी, प्रसव वार्ड, आउटडोर, इनडोऱ व अन्य स्वास्थ्य सेवाओं का लिया जायजा
बेतिया। जिले के स्वास्थ्य केंद्रों में मरीजों को मिल रहीं सुविधाओं की जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से राज्यस्तरीय टीम ने अनुमण्डलीय अस्पताल बगहा का निरिक्षण किया। टीम में क्षेत्रीय अपर निदेशक स्वास्थ्य सेवा डॉ सरिता शरण एवं उपनिदेशक डॉ शंकर रजक के द्वारा
अनुमण्डलीय अस्पताल बगहा के 50 बेड के अस्पताल में इमरजेंसी, लेबर रूम, गर्भवती महिलाओं का वार्ड, सिजेरियन सेक्शन वार्ड, ओपीडी, आउटडोर, इनडोऱ, टीकाकरण व परिवार नियोजन काउंटर का निरिक्षण किया। इस दौरान टीम ने उपस्थित मरीजों से बात की एवं स्वास्थ्य सुविधाओं की विस्तृत जानकारी ली। मौके पर अस्पताल उपाधीक्षक डॉ अशोक कुमार तिवारी ने टीम को अस्पताल का निरिक्षण कराया एवं व्यवस्था की जानकारी दी जिसपर टीम संतुष्ट दिखी। डॉ तिवारी ने बताया की अस्पताल में 228 तरह की दवाई निःशुल्क उपलब्ध है। साफ सफाई के साथ 24 घंटे आकस्मिक इमरजेंसी सुविधा मरीजों के लिए उपलब्ध है। उन्होंने अस्पताल के इंफ्रास्ट्रक्चर को और विकसित करते हुए मानव संसाधन जिसमें वार्डन, जीएनएम स्टॉफ, चिकित्सक, एनीस्थसिया की संख्या बढ़ाये जाने सम्बन्धित मांग की, इसपर डॉ सरिता शरण एवं उपनिदेशक डॉ शंकर रजक ने राज्य को व्यवस्था के सुधार हेतु सूचित करने की बात की।
इस मौके पर डॉ एसपी अग्रवाल, डॉ तारिक, डॉ अरुण कु यादव, डॉ मेधा गर्ग, डॉ पूजा, डॉ रुकईया, डॉ के बीएन सिंह व अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित थे।
182