अशोक वर्मा
दरभंगा । मोतिहारी बंगाली कॉलोनी निवासी नारायण कुमार मजूमदार को कार्ड संस्था के बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम अंतर्गत जिला समन्वय के रूप में बेहतर सेवा करने हेतु जिला पदाधिकारी दरभंगा राजीव रौशन एवं श्रम विभाग के धावा दल के साथ बेहतर सेवा देने हेतु प्रोग्राम अधिकारी चांदनी सिह द्वारा सम्मानित किया गया ।गौर तलब है कि श्री मजूमदार लंबे समय से सामाजिक संस्था से जुड़कर समर्पण भाव से अपनी सेवा दे रहे है।श्री मजूमदार मोतिहारी के बंगाली कॉलोनी जिसे पहले रिफ्यूजी कालोनी के नाम से जाना जाता था, के मूल निवासी है। अति गरीबी एवं अपने बलबूता पर ट्यूशन पढ़ाकर एमए तक की डिग्री हासिल करने वाले नारायण मजूमदार सरकारी नौकरी मे तो गये लेकिन विभागीय त्रुटिपूर्ण विज्ञापन का उन्हें कोपभाजन होना पडा और नौकरी से वंचित हो गए। कहा जाता है कि प्रतिभा कभी छीप नहीं इसकी इसके जीवंत उदाहरण श्री मजूमदार है।आरंभ मे साक्षरता अभियान से जुडकर इन्होने अपनी सेवा दी ।मोतिहारी में रहते हुए विभिन्न सांस्कृतिक एवं सामाजिक संस्थाओं से जुड़कर इन्होने सामाजिक प्रतिबद्धता का निर्वहन किया ।वर्तमान मे कार्ड संस्था के दरभंगा जिला समन्वयक के रूप में अपनी सेवा दे रहे हैं।बेहतर परफॉर्मेंस के कारण इस वर्ष उन्हें जिला पदाधिकारी एवं श्रम विभाग के अधिकारी द्वारा विशेष सम्मान से नवाजा गया। सम्मानित होने के बाद मजूमदार को मोतिहारी पटना एवं दरभंगा के सामाजिक क्षेत्र के लोगों द्वारा बधाइयां मिल रही है। बधाई देने वालों में सामाजिक शोध एवं विकास केंद्र मेहसी के अमर,परिवर्तन मोतिहारी के प्रसाद रत्नेश्वर, कार्ड संस्था के शशि,राजकुमार पोद्दार,समाजसेवी अजहर हुसैन अंसारी,दरभंगा के अनिल कुमार, पटना की समाज सेवी ममता राज, संजय कुमार हलचल आदि है।
229
