महान स्वतंत्रता सेनानी रामदयाल  प्रसाद  साह की 52 वी पुण्य स्मृति दिवस 12 फरवरी को  होगे कई कार्यक्रम

Live News 24x7
2 Min Read

अशोक  वर्मा

मोतिहारी : जिले के महान स्वतंत्रता सेनानी रामदयाल प्रसाद शाह के 52वी पुण्य स्मृति दिवस पर रामदयाल प्रसाद शाह चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा नगर के स्पोर्ट्स क्लब में बुधवार 12 फरवरी को कई कार्यक्रम आयोजित होंगे गौरतलब है कि रामदयाल प्रसाद शाह स्वतंत्रता संग्राम के दौरान एक जमींदार रहते हुये महात्मा गांधी को चंपारण बुलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई  थी। पंडित राजकुमार शुक्ला लगातार उनके संपर्क में थे और उनके आवास पर ही ठहरते थे और वहीं से आदोलन की पूरी प्लानिंग बनती थी । वे अंग्रेजों के घोर विरोधी थे और आंदोलन को हर तरह से  तन मन धन से सहयोग देते थे, यहां तक कि  महात्मा गांधी जब मोतिहारी आए तब गोरख बाबू के मकान मे ठहराने की व्यवस्था उन्होने ही की थी।  स्वर्गीय शाह के पौत्र प्रभाकर  जायसवाल महान सेनानी अपने दादा रामदयाल प्रसाद साह की स्मृति में प्रतिवर्ष भव्य समारोह का आयोजन करते हैं ।इस वर्ष भी 12 फरवरी को स्थानीय स्पोर्ट्स क्लब के मैदान में कई कार्यक्रम आयोजित होगे। पुरे कार्यक्रम  पर प्रभाकर जायसवाल  ने बताया कि प्रथम कार्यक्रम बॉयज फुटबॉल मैच होगा उसके बाद भव्य सांस्कृतिक आयोजन होगा फिर मुख्य कार्यक्रम पुण्य स्मृति दिवस समारोह होगा ,उसके बाद अतिथियों का सम्मान और अंत में महिला फुटबॉल मैच का आयोजन किया जाएगा।

195
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *