यूपी के बलिया में पटरी दुकानदारो को बिना जगह आवंटित किये वेंडिंग जोन में बुलडोजर की कार्यवाई से नाराज पटरी दुकानदारों का 23 वे दिन भी धरना जारी है। वही आज बलिया नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी की सद्बुद्धि के लिए बुद्धि सुद्धि यज्ञ कर हवन पूजन किया गया। उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष एवं भाजपा नेता अशोक गुप्ता का आरोप है की यहाँ के EO शासन प्रशासन के मानसा के विपरीत कार्य कर रहा है। पूर्व के डीएम और अधिकारियों के आदेश को नहीं मानते हैं। 60 वर्षो से दुकान चला रहे दुकानें और वेंडिंग जोन में होने के बावजूद भी गरीब दुकानदारों के ऊपर बुलडोजर चला कर उनकी दुकानों तोड़ दिया गया है। बलिया नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी के बुद्धि शुद्धि के लिए हम लोग हवन यज्ञ हम लोग कर रहे हैं। आरोप है कि यहाँ EI सरकार विरोधी कार्य कर रहा है।
यूपी के बलिया में इन दिनों लगातार हो रही रेवड़ी पटरी की दुकानों पर ताबड़तोड़ बुलडोजर की कार्यवाही से पूरे जनपद के दुकानदारों में दहशत का माहौल पैदा हो गया है। और इस मामले में सभी नेता, सांसद, विधायक, मंत्री खामोश है। एक तरफ इस देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रेवड़ी पटरी वालो को प्रधास्वनिधि योजना के अंतर्गत 80-80 हजार रुपये की लोन देकर आत्मनिर्भर बना रहे हैं। तो दूसरी तरफ जिला प्रशासन ने उन्हीं लाभार्थियों को बिना कहि शिफ्ट किये वेंडिंग जोन में दुकान होने के बावजूद भी बुलडोजर से तोड़ताड़ कर समान जप्त कर रही है। इस दौरान कुछ दुकानदारों बुलडोजर की बंद करने की मांग को लेकर जिला प्रशासन के विरोध में पटरी दुकानदारों ने अनिश्चित कालीन धरना पर बैठ गए हैं। धरना के 23 वें दिन दुकानदारों ने बलिया नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी के बुद्धि शुद्धि के लिए हवन यज्ञ कर पुनः स्थापित करने की मांग किया है। दुकानदारों का कहना है कि पिछले 60 सालों से हम लोग दुकान चला रहे है। ये इतिहास में पहली बार पहली बार हुआ है कि बुलडोजर से दुकान तोड़ दिया गया।
प्रदर्शन में नरेश प्रसाद, लक्ष्मण गुप्ता, कुंदन गुप्ता, सुनैना देवी, राजेश गुप्ता, अनुज गुप्ता, जितेंद्र गुप्ता फूलमानी गुप्ता, सतेन्द्र कुमार गुप्ता, धर्मेंद्र गुप्ता व आदि लोग मौजूद रहे।
198
