अशोक वर्मा
मोतिहारी। लोकसभा चुनाव में देश स्तर पर बेहतर प्रबंधन के लिए पूर्वी चंपारण को चुना गया । माननीय राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू द्वारा चुनाव संबंधी सर्वोत्तम कार्य प्रणाली के लिए जिला निर्वाचन पदाधिकारी पूर्वी चंपारण श्री सौरभ जोरवाल को 25 से जनवरी को दिल्ली में सम्मानित किया गया। चंपारण जिला स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी परिवार संगठन ने पूर्वी चंपारण के जिला पदाधिकारी के सम्मान को जिले का सम्मान कहा तथा गांधी की कर्मभूमि में जिला पदाधिकारी के बेहतर कार्य शैली की सराहन की । संगठन की जिला संयोजिका राजकुमारी गुप्ता ने कहा कि चंपारण की भूमि की विशेषता है, क्योंकि यह भूमि अर्जित भूमि है और इसका प्रतिकंपन पदाधिकारी गणो को मिलता है ।संगठन की वरिष्ठ सदस्य और अवकाश प्राप्त प्राचार्य शशिकला ने जिला पदाधिकारी के कार्यालय मे जाकर उन्हे गुलदस्ता देकर उन्हे बधाई दी और कहा कि आपको राष्ट्रीय सम्मान मिलने से जिले वासियों के साथ-साथ स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी परिवार संगठन में बहुत खुशी है और जिला का मान सम्मान बढ़ा है , जिलेवासी गौरवान्वित है।
163
