मोतिहारी। लंबित कांडों के निष्पादन को लेकर एसपी काफी गंभीर हैं। पिछले दिनों उन्होंने ने अपने एक आदेश में सभी थाना के आइओ को प्रतिदिन थाना में केश डायरी लिखने का निर्देश दे रखा है और स्वयं भी नगर थाना को गोद लिया हुआ है।केश निष्पादन में इसलिए भी परेशानी हो रही है क्योंकि स्थानांतरित पुलिस अधिकारियों ने अपने अपने केश का प्रभार ही नहीं दिया है। बहुत ऐसे अधिकारी हैं जिनके पास दर्जनों केश पेंडिंग हैं और वे न तो केश का डायरी सौंपा है और नहीं उस केश संबंधित थाना को ही सौंपा है जिसके कारण केश लंबित है। एसपी स्वर्ण प्रभात को जब यह मामला संज्ञान में आया तब उन्होंने ने कड़ा एक्शन लिया और वैसे अधिकारियों का वेतन स्थगित कर दिया है साथ ही उन्हें शीघ्र प्रभार सौंपने का अल्टीमेटम भी दिया है।प्रभार न सौंपने वालों में कुछ थानाध्यक्ष भी हैं जिसमें नगर थानाध्यक्ष भी शामिल हैं। सबसे अधिक पुअनि सीताराम दास के पास 142, पुअनि किशन पासवान के पास 117, पुअनि संजय कुमार के पास 137 के लंबित है।इसी तरह थानाध्यक्ष नकरदेई 30 और थानाध्यक्ष जितना 58 केश दाब कर बैठ गए हैं। कुलमिलाकर 990 केश प्रभार न देने के कारण निष्पादन नहीं हो रहा है।
200
