विनोद कुमार सिंह के नेतृत्व में पुण्यतिथि पर 501 जरूरतमंदों को कंबल वितरित

Live News 24x7
1 Min Read
रिपोर्ट – विक्की कुमार गुप्ता 
उत्तरप्रदेश जनपद बलिया में स्थानीय कस्बा क्षेत्र के त्रिकालपुर गांव में एग्रो फार्म प्रोड्यूसर के संस्थापक स्व. कपिलदेव सिंह की तीसरी पुण्यतिथि पर को एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर 501 गरीब, जरूरतमंद और असहाय लोगों को ठंड से राहत देने के लिए कंबल वितरित किए गए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कृषि उप निदेशक मनीष सिंह और विशिष्ट अतिथि क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने स्व. कपिलदेव सिंह के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर बद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान मनीष सिंह ने कहा कि गरीब और असहाय लोगों की सेवा करना सबसे बड़ा धर्म है। स्व. कपिलदेव सिंह ने समाज के कल्याण के लिए हमेशा काम
किया और उनके द्वारा शुरू किए गए इस नेक कार्य को उनके पुत्र मंडल अध्यक्ष भाजपा किसान मोची विनोद सिंह ने भी आगे बढ़ाया, यह सराहनीय है। ग्राम प्रधान अभिमन्यु सिंह, सच्चितानंद सिंह, संतोष सिंह, संजय सिंह, अजय सिंह, शिवजी सिंह, अनिरुद्ध सिंह, रामबहादुर सिंह सहित सैकड़ों लोग कार्यक्रम में उपस्थित थे। सभी ने स्व. कपिलदेव सिंह के योगदान को याद किया और उनके द्वारा किए गए नेक कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया
71
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *