मुजफ्फरपुर में माँ और बेटे की गोली मार कर हत्या, दोहरे हत्या से दहला पुरा इलाका।

Live News 24x7
2 Min Read

खबर बिहार के मुजफ्फरपुर जिले की है जहां मुजफ्फरपुर में छत से पानी गिरने को लेकर मां और बेटे की हत्या कर दी गई है। नाली और छत से पानी गिरने को लेकर रोहित और जानकी देवी का पड़ोसी से विवाद हुआ था। बुधवार को रोहित और उसकी मां घर में अकेले थे। वार्ड पार्षद पिता मदन साह अपने बड़े बेटे के पास रांची गए थे।

विवाद के दौरान पड़ोसियों ने फायरिंग कर दी, जिसमें 3 गोली रोहित कुमार और उसकी मां जानकी देवी को 2 गोली लग गई। आपको बात दे कि यह घटना सदर थाना क्षेत्र के पताही गांव के हरि टोला की है।
गोली लगने के बाद दोनों को इलाज के लिए अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही दोनों की मौत हो गई है। घटना के अंजाम देने के बाद आरोपी पड़ोसी फरार हो गए। सूचना मिलने के बाद सदर थाना की पुलिस टीम, एसडीपीओ टाउन टू विनीत सिंह, सिटी एसपी विक्रम सिहाग दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच की। इसके बाद एफएसएल की टीम को सबूत इकट्ठा करने के लिए बुलाया गया। जानकी देवी के पति मदन साह पताही गांव के वार्ड 9 सदस्य हैं। बताया जा रहा कि तीन चार दिन से उसके पड़ोसियों का विवाद चल रहा था।
घटना को लेकर सिटी एसपी विक्रम सिहाग ने बताया कि देर शाम को सूचना मिली कि दो पक्षों में लड़ाई हुई है। इसमें एक पक्ष द्वारा दूसरे पक्ष के लोगों पर फायरिंग की गई है। गोली लगने की वजह से रोहित कुमार और उसकी मां की मौत हो गई है। घटना का प्रारंभिक कारण सामने आया है कि दोनों पक्षों के बीच पानी को लेकर विवाद हुआ है। छत से पानी दूसरे पक्ष के घर पर गिरता है। दो-तीन दिन से दोनों पक्ष में लड़ाई भी हो रही थी।

221
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *