अति प्राचीन श्री चित्रगुप्त मंदिर गोदावरी में अभाकाम के द्वारा पूजा एवं महाआरती का आयोजन

Live News 24x7
1 Min Read
गया: शहर के गोदावरी में स्थित अति प्राचीन श्री चित्रगुप्त मंदिर में रविवार को अखिल भारतीय कायस्थ महासभा जिला इकाई के द्वारा श्री चित्रगुप्त पूजा का आयोजन किया गया।दोपहर में पूजा जिसमें काफी संख्या में सामूहिक रूप चित्रांश शामिल हुए।उसके बाद देर रात तक शहर के विभिन्न कोने से चित्रांश परिवार के आने तक प्रसाद  वितरण किया जाता रहा।वहीं संध्या 6 बजकर 30 मिनट पर महाआरती का आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ों चित्रांश शामिल हुए। जिलाध्यक्ष डॉ अखौरी ओंकारनाथ उर्फ मोहन श्रीवास्तव के देख-रेख में इस पूजा कार्यक्रम को सफल बनाने में विकास दफ्तुआर, बिपिन सिन्हा,सुनील कुमार सिन्हा, डॉ.राकेश कुमार सिन्हा ‘रवि’, बिष्णु सिन्हा,अमित श्रीवास्तव,रमेश सिन्हा,किशन राज,रंजीत कश्यप,राहुल सिन्हा, रौशन सिन्हा,अमरेंद्र कुमार सिन्हा एवं काफी संख्या में चित्रांशों ने अपनी सहभागिता निभाई।
206
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *