अशोक वर्मा
मोतिहारी : पूर्वी चंपारण जिले की आधी आबादी बाढ़ के प्रभाव में है ग्रामीण क्षेत्र में जल जमाव जारी है । सुगौली पश्चिम क्षेत्र से पानी उतर रहा है लेकिन पूर्वी क्षेत्र में चोट कर रहा है पूरा सुगौली विधानसभा एवं नरकटिया विधानसभा क्षेत्र जलमग्न है। कई लोग डूब कर मर चुके हैं, सरकारी राहत अभी तक आरंभ नहीं हुआ है कागजी पेज में हिसाब किताब चल रहा है क्योंकि सरकारी अधिकारी ड्यूटी एक रूटीन बध्द होकर करते हैं उनके अंदर संवेदना रहती नहीं है इसलिए राहत एवं बचाव कार्य जो युद्ध स्तर पर होना चाहिए वह नहीं होता है। नरकटिया एवं सुगौली विधानसभा राजद के कब्जे में है। नरकटिया के विधायक डॉ शमीम अहमद लगातार क्षेत्र भ्रमण कर स्थिति की जायजा ले रहे हैं साथ-साथ राहत खाद्य सामग्री का वितरण भी कर रहे हैं वे भेला छपरा,पचरूखा,पाठक टोला ,पटखौलिया बाढ़ग्रस्त एरिया में दौरा कर अपने स्तर पर राहत वितरण कर रहे हे । सुगौली क्षेत्र में 40 वर्षीय राजद के युवा जिला अध्यक्ष मोहम्मद असलम अपने सीमित संसाधन के साथ तीन दिनों से लगातार सुगौली के बाढ़ प्रभावित लोगों से मिल रहे हैं एवं उनकी सुधि ले रहे हैं । वे रेडीमेट राहत सामग्री का वितरण भी कर रहे हैं।पीडितो ने उन्हे दुख के समय का मसीहा कहा। सुगौली के नौवाडीह एवं अन्य दलित बस्तियो में दल के महिला पुरुष सदस्यों के साथ भ्रमण कर वे स्थिति का जायजा ले रहे है साथ-साथ खाद्य सामग्री का वितरण कर पीड़ितों की दुआ बटोर रहे है। मोहम्मद असलम ने प्रशासनिक अधिकारियों तक वस्तु स्थिति की जानकारी देकर पानी में फंसे ग्रामीणों के दर्द से उनको अवगत करा रहे है तथा अविलंब सरकारी स्तर पर राहत चलाने का दबाव भी बना रहे है
201
