इनरवियर क्लब का सराहनीय पहल, मोतिहारी लेक टाउन ने पीतरो का किया सम्मान “एक शाम पूर्वजो के नाम” का किया कार्यक्रम ।

Live News 24x7
3 Min Read
अशोक वर्मा
मोतिहारी : इनर व्हील क्लब ऑफ मोतिहारी लेक टाउन ने मनाया *एक शाम पूर्वजों के नाम*कार्यक्रम  रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म नंबर 1 पर संपन्न किया गया। गौरतलब है कि क्लब हमेशा  सामाजिक कार्यों में अपनी रुचि रखती है। क्लब की अध्यक्ष पुतुल सिन्हा ने कहा कि ऐसी मान्यता है कि पितर इस दौरान पृथ्वी पर आते हैं।ऐसे में लोग अपने पूर्वजों का आशीर्वाद पाने के लिए उन्हें तृप्त करते हैं। इस दौरान ब्राह्मणों को लोग भोजन भी कराते हैं, ताकि पितरों की आत्मा को शांति मिले । इसी संदर्भ में आज हमारी क्लब ने यह कार्यक्रम का आयोजन किया है।। ब्राह्मणों को भोजन कराकर हम खुश और तृप्त हो सके। लगभग 500 व्यक्तियों को रेलवे स्टेशन पर आज चावल दाल आलू सोयाबीन चना की सब्जी खिलाई गई और लड्डू बांटे गए। पीपी रजनी कौशल  ने बताया है कि पितृ पक्ष की अवधि  बेहद विशेष मानी जाती है। यह 16 दिनों तक चलती है और लोग इस दौरान अपने पूर्वजों का पिंडदान करते हैं। ऐसा कहा जाता है कि इस दौरान  पितृ तर्पण और पिंड दान करना बहुत पुण्यदायी माना जाता है। चार्टर  प्रेसिडेंट एवम कोषाध्यक्ष संगीता चित्रांश ने कहा ऐसा करने से पितरों की आत्मा को शांति मिलती है। साथ ही जीवन में खुशहाली आती है। कार्यक्रम की संयोजक पीपी एवं एडिटर धीरा  गुप्ता ने बताया कि आज हम लोगों ने लगभग  500 व्यक्तियों को भोजन कराया और इससे परम सुख की प्राप्ति हो रही है। क्लब की पीपी पी आशा सिंह ने बताया कि जिन्होंने भोजन किया उन्हें भगवान हमेशा खुश रखे। और हमारे कमाई का एक अंश पितरों के लिए बहुत ही मायने रखता है । हिंदू धर्म में पितृ पक्ष को बहुत ही महत्वपूर्ण माना गया है। क्लब की  संरक्षिका मीरा सिंह ने कहा इस समय पितरों को खुश करने के लिए हम लोग  ब्राह्मणों को भोजन कराते हैं और इससे  जीवन में खुशियां  आती है।  आज हम लोग जरूरतमंद लोगों को भोजन करा  कर काफी तृप्त हुए हैं ।इस कार्यक्रम में हमारे क्लब  के सभी सदस्यों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया और पितरों की आत्मा की शांति के लिए इस कार्यक्रम को सफल बनाया। मौके पर उपस्थित हमारे क्लब की पी राखी शाह, पी पी निशा देवा,आई पीपी  कुमारी अमृता, वाइस प्रेसिडेंट लोकता कुमारी, आई एस ओ आबिदा शमीम, वरीय सदस्य उषा कमल, चंद्र लता वर्मा,बिंदु गुप्ता, प्रियंका सिंह, निशा प्रकाश,मनीषा प्रसाद ,नीलम कुमारी, सीमा गुप्ता उपस्थित थी और सभी ने अपार खुशी के साथ इस कार्यक्रम को संपन्न कराया।
193
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *