अरेराज से विवेक शर्मा।
अरेराज। स्थानीय थाना में अनुमंडल पदाधिकारी अरुण कुमार, डीएसपी रंजन कुमार, थाना अध्यक्ष विभा कुमारी के नेतृत्व में दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक की गई।
बैठक में पदाधिकारी द्वारा आसामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखने सहित जुलूस में डीजे पूर्ण रूप से प्रतिबंधित बताया गया। दुर्गा पूजा किन-किन स्थानों पर होता है उनकी सबसे पहले पदाधिकारीयों के द्वारा जानकारी ली गई,किसी के द्वारा अशांति फैलाने की स्थिति में पुलिस को शीघ्र सूचना देने की बात कही गई l
“आप साथ दें, हम सुरक्षा देंगे अरेराज प्रशासन सहित अरेराज थाना पुलिस सदैव आपकी सेवा में तत्पर है l सौहार्दपूर्ण वातावरण में दुर्गा पूजा संपन्न हो इसके लिए आमजनो का सहयोग अपेक्षित है।
उपस्थित जनप्रतिनिधियों व आमलोगों ने पदाधिकारीयों को आश्वासन दिए l
बैठक में अरेराज नगर अध्यक्ष अमितेष पाण्डेय, उप मुख्य पार्षद अहमद अली आजाद, भाजपा के विधानसभा संयोजक संजय पाण्डेय, विनय शर्मा, वार्ड पार्षद पति अवनीश कुमार, पूजा पंडाल के अध्यक्ष, सचिव सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे l
234
