प्रीपेड स्मार्ट मीटर के खिलाफ आंदोलन को बिहार के घर _घर , जन , जन में ले जायेगी : डॉ अखिलेश

Live News 24x7
5 Min Read
  • कॉंग्रेस पार्टी बिहार के आमजनों के लिए सभी मुद्दों पर संघर्ष करेगी : मोहन प्रकाश 
     गया।पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज दिनांक 25 सितंबर 2024 को प्रीपेड स्मार्ट मीटर हटाओ,  बिहार के उपभोक्ताओं को  बचाओ के लिए 19 सितंबर को पटना के शहीद स्मारक से शुरू हुए  कॉंग्रेस सेवादल पदयात्रा का बोधगया में सामापन के बाद गया के कॉंग्रेस कार्यालय राजेंद्र आश्रम मे पदयात्रियों, कॉंग्रेसजनों,एवं उपभोक्ताओं का महती सभा सम्पन्न हुई है।
  सभा की अध्यक्षता गया जिला कॉंग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डॉ गगन कुमार मिश्र ने किया तथा संचालन बिहार प्रदेश कॉंग्रेस कमिटी के प्रदेश प्रतिनिधि सह प्रवक्ता प्रो विजय कुमार मिट्ठू ने किया है।  सभा को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय कॉंग्रेस कमिटी के बिहार प्रदेश प्रभारी समाजवादी चिंतक प्रखर वक्ता मोहन प्रकाश ने कहा कि मोदी सरकार किसी भी योजना में अगर स्मार्ट जोड़ दिया तो समझो को उस योजना में रिश्वतखोरी तथा लूट की बोलबाला हो गया है। बिहार में देश के  अन्य राज्यों  की तुलना में सबसे ज्यादा 50 लाख प्रीपेड स्मार्ट मीटर ज़बरदस्ती लगा दिया गया, तथा  यहां के मुख्यमंत्री कहते हैं कि नवम्बर तक  जो भी बिहारवासियो प्रीपेड स्मार्ट मीटर नहीं लगाएगा उसकी  बिज़ली काट दिया जाएगा, जिनके इस  तुगलकी फरमान से आमजनों में  भयानक आक्रोश है।  सभा को संबोधित करते हुए बिहार प्रदेश कॉंग्रेस कमिटी के  अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि प्रीपेड स्मार्ट मीटर के खिलाफ कॉंग्रेस पार्टी की कई  जिलों  में पहले से संघर्ष जारी है।  तथा बिहार प्रदेश कॉंग्रेस सेवादल 125 किलोमीटर की पदयात्रा का आज  गया में सामापन है।परंतु इस लड़ाई  को बिहार प्रदेश कॉंग्रेस कमिटी ज़न, ज़न, घर, घर में पहुँचाने हेतु कल यानी 26 सितंबर को पटना में प्रदेश प्रभारी के साथ धारदार आन्दोलन की रूप रेखा तैयार कर आन्दोलन को और तेज करेगी,  जिसमें कॉंग्रेस,  युवा कॉंग्रेस, कॉंग्रेस सेवादल,एन एस यू आई, इंटक,  महिला कॉंग्रेस,  सहित  सभी प्रकोष्ठ के साथी शामिल रहेंगे। बिहार में प्रीपेड स्मार्ट मीटर अभियान के शुरुआती दौर से  ही प्रधान उर्जा सचिव तथा बिज़ली के  सी एम डी रहे चुके संजीव हंस,उनके  परिवार  आकाओं के नेतृत्व में हुआ है,जिसका खुलासा विशेष निगरानी इकाई तथा ई डी की जांच में सामने आया है। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विधान पारिषद में कॉंग्रेस के नेता डाक्टर मदन मोहन झा ने कहा कि बिहार के संघर्षशील , जुझारू प्रदेश अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह के नेतृत्व में  प्रीपेड स्मार्ट मीटर के खिलाफ लड़ाई को कॉंग्रेस पार्टी अंत तक लगेगी, इसके साथ ही साथ वित्त रहित अनुदानित शिक्षण संस्थानों के शिक्षक एवं शिक्षकोतर कर्मचारियों  झारखण्ड राज्य के तर्ज़ पर वेतनमान देने की लगाई  भी लगेगी। पूर्व मंत्री बिहार सरकार अवधेश कुमार सिंह ने कहा कि गया जिला प्रीपेड स्मार्ट मीटर हटाने की लड़ाई में सबसे आगे रहेगी। सभा में प्रदेश प्रभारी एवं प्रदेश अध्यक्ष बिहार प्रदेश कॉंग्रेस सेवादल के बिहार प्रभारी अफरोज आलम एवं कार्यकारी मुख्य संगठक डॉ संजय कुमार यादव सहित सभी 50 यात्रियों को अंगवस्त्र एवं सम्मान पत्र देकर कर सम्मानित किया है।आम सभा को पूर्व विधायक बांटी चौधरी, बिहार प्रदेश कॉंग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मोहम्मद   उमैर खान उर्फ टीका खान ,युवा कॉंग्रेस के जुझारू नेता अमित कुमार मिक्की, गया नगर निगम के मेयर बीरेन्द्र कुमार उर्फ गणेश पासवान, ब्रजेश पांडेय, गया विधानसभा सभा के पूर्व प्रत्याशी मोहन श्रीवास्तव,  टिकारी विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी सुमंत् कुमार,  वजीरगंज विधानसभा के डॉ शशि शेखर सिंह, जिला पारिषद सदस्य श्वेता सिंह यादव, नवादा जिला अध्यक्ष सतीश सिंह उर्फ  मनटन सिंह,  जहानाबाद के अध्यक्ष गोपाल शर्मा, पटना जिला के पूर्व अध्यक्ष आशुतोष कुमार,आदि ने संबोधित किया है।इस कार्यक्रम में जिला कॉंग्रेस उपाध्यक्ष बाबूलाल प्रसाद सिंह, राम प्रमोद सिंह, युगल किशोर सिंह, शशि किशोर शिशु, विद्या शर्मा, प्रदीप शर्मा,  राजीव कुमार सिंह उर्फ लबी सिंह,  युवा कॉंग्रेस अध्यक्ष विशाल कुमार, विपिन बिहारी सिन्हा, कुंदन कुमार, कॉंग्रेस व्यवसायिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष बबलू कुमार,  उपाध्याय अमित कुमार सिंह उर्फ रिंकू सिंह,  धर्मेंद्र कुमार निराला , कॉंग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष  मोहम्मद कमर खान,  ब्रजेश राय, रंजीत कुमार सिंह,  इंटक अध्यक्ष कृष्णा सिंह, अजय सिंह, प्रद्युम्न दुबे,  दामोदर गोस्वामी,  जिला कॉंग्रेस सेवादल के अध्यक्ष टिंकू गिरी,  ललन कुमार दास,  राम विनय शर्मा,  नवल किशोर शर्मा,  मोहम्मद अजहरुद्दीन, मोहम्मद शमीम आलम सहित सैकड़ों जिला के नेता, कार्यकर्ता उपस्थित थे।इस  कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन बिहार प्रदेश कॉंग्रेस सेवादल के प्रदेश कार्यकारी संगठक डॉ संजय कुमार यादव ने किया है।
179
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *