गया जिला मानपुर प्रखंड के पटवाटोली में आज विजडम क्लासेस द्वारा शिक्षक दिवस मनाया गया। संस्था के डायरेक्टर आदित्य प्रकाश ने कहा कि शिक्षक की भूमिका जीवन में अनमोल है। किसी भी छात्र को सफल होने के लिए शिक्षक का मार्गदर्शन होना अति आवश्यक है। आज विजडम क्लासेस द्वारा कोचिंग परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रम सह पुरस्कार वितरण किया गया। मानपुर प्रखंड में विजडम क्लासेस द्वारा छात्रों को एक नई दिशा दी जा रही है। कम खर्चे पर उचित शिक्षा दिया जा रहा है।
इस अवसर पर शिक्षकों ने कहा कि हिंदी मीडियम के बच्चों को एक दिशा देने का प्रयास हमारा विजडम क्लासेस कर रहा है। मुख्य अतिथि के तौर पर यूनिक इंग्लिश स्कूल के संस्थापक हितेंद्र प्रसाद ने कहा कि इस तरह के कोचिंग संस्था से बच्चों में बेहतर प्रदर्शन करने का अवसर दिया जाता है। इस अवसर पर कोचिंग के शिक्षक आलोक कुमार, नितीश कुमार, चंद्र प्रकाश, आकाश कुमार, अमन कुमार, सलोनी मिस और वर्षा कुमारी आदि लोग मौजूद थे।
130
