प्रयास संस्था एवम जिला विधिक सेवा प्राधिकार के संयुक्त तत्वावधान में जे जे एक्ट एवम पोक्सो एक्ट संबंधी कार्यशाला आयोजित

Live News 24x7
3 Min Read
जिला विधिक सेवा प्राधिकार के बैठक कक्ष में प्रयास संस्था एवम जिला विधिक सेवा प्राधिकार के संयुक्त तत्वावधान में जे जे एक्ट एवम पोक्सो एक्ट संबंधी परामर्श सत्र का आयोजन किया गया है ।इस कार्यशाला के सत्र का उद्घाटन बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष,पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय,जिला बाल संरक्षण इकाई के कानूनी परिवीक्षा अधिकारी एवम जिला विधिक सेवा प्राधिकार के चाइल्ड लीगल एड ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया है।इस कार्यक्रम में प्रयास संस्था द्वारा पोक्सो एक्ट पर चर्चा की गई एवम सपोर्ट पर्सन कार्यक्रम का अनावरण किया गया है । संस्था के केंद्रीय मुख्य समन्वयक जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि 9 अक्टूबर 2023 के  सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद पोक्सो के मुकदमों में सपोर्ट पर्सन नियुक्त नहीं किया जा रहा है। उन्होंने सभी हितधारकों से संबंधित विषय में सहयोग की मांग की ताकि पीड़ितो को घटना के शुरुआती तिथी से हीं मानसिक व सामाजिक समर्थन एवम कानूनी प्रक्रियाओं के दौरान राहत दिया जा सके। उन्होंने कुछ मुख्य बिंदुओं पर बात किया जिसमें सपोर्ट पर्सन की नियुक्ति का अनिवार्य होना ,अंतरिम मुआवजा एवम बाल कल्याण समिति द्वारा तत्काल सहायता राशि का आवंटन , पीड़िताओं के लिए नियमित परामर्श और मानसिक एवम शारीरिक स्वास्थ्य जांच,पुलिस द्वारा पीड़ितो को बाल कल्याण समिति में प्रस्तुत करने हेतु बात शामिल था ।
पोक्सो कोर्ट के विशेष लोक अभियोजक सुनील कुमार ने पोक्सो के मुकदमों में सही उम्र निर्धारण हेतु जे जे एक्ट अंतर्गत जन्म प्रमाण पत्र,विद्यालय में नामांकित तिथि,मैट्रिक का प्रमाण पत्र के अलावा चिकत्सकीय जांचोपरांत घोषित तिथि को मुकदमों के अनुसंधान में उपयोग करने हेतु पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय से आग्रह किया है।पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय सुबोध कुमार सिन्हा ने कहा कि पुलिस की नियमित प्रशिक्षण जो जो एक्ट एवम पोक्सो एक्ट पर कराई जाती है एवम सपोर्ट पर्सन नियुक्त होने से मुकदमों के जांच एवम निष्पादन में तेजी आएगी।बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष सुजाता माथुर ने बताया कि जिले में सपोर्ट पर्सन की नियुक्ति जल्द की जाएगी ताकि जल्द न्याय दिलवाने में पीड़ितो को सहयोग किया जा सके ।
उपस्थित हितधारकों में अधिवक्तागण,महिला थाना के थानाध्यक्ष एवम अन्य ने बाल यौन शोषण के मामलो में वृद्धि होने पर चिंता जाहिर करते हुए संस्था के प्रयास एवम सहयोग को सराहा है ।इस कार्यक्रम में मंच संचालन संस्था के जिला समन्वयक देवेंद्र कुमार मिश्रा ने किया है। इस मौके पर संस्था के कार्यकर्ता गौतम परमार,अजीत कुमार,बिनोद कुमार,मो आलमगीर एवम मोनिका कुमारी मौजूद रहीं हैं।
245
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *