अशोक वर्मा
मोतिहारी : हिंदू नवजागरण मंच के मोतिहारी अनुमंडल इकाई की बैठक जिला उपप्रधान शंभू जायसवाल के मठिया स्थित आवास पर संपन्न हुई। बैठक कि अध्यक्षता अनुमंडल प्रभारी त्रिलोकी नाथ चौधरी ने की। बैठक में सदर अनुमंडल के सभी प्रखंडों में मंगल मिलन विस्तार एवं 22 अक्टूबर को ढाका में होने वाले जिला मंगल मिलन में अनुमंडल के सभी प्रखंडों से सहभागिता के लिए प्रखंड प्रभारी नियुक्त किए गए। इस अवसर पर उपस्थित जिला मुख्य कार्यकारी दिनेश कुमार ने कहा कि मंगल मिलन समाज को संगठित करने का एक उपक्रम है जहां गांव एवं मुहल्ले के स्तर पर प्रत्येक मंगलवार को एक घंटे के लिए होता है। मंगल मिलन में आध्यात्मिक, स्वास्थ्य, सामाजिक एवं संगठनात्मक विषयों पर चर्चा होती है। जिला मंगल मिलन जिला स्तरीय वार्षिक मंगल मिलन होता है। अध्यक्ष त्रिलोकी नाथ चौधरी ने बताया कि ढाका में होने वाले आगामी मंगल मिलन में मोतिहारी अनुमंडल से 150 गांवों से 1000 लोगों कि उपस्थिति का लक्ष्य रखा गया है। इस लक्ष्य को हम सभी कार्यकर्ता मिलकर प्राप्त करेंगे। बैठक में शंभू जायसवाल, राजेश्वर प्रसाद सिंह, संजय कुमार तिवारी, मुन्ना श्रीवास्तव,राजनारायन तिवारी, चंद्रिका सिंह, रामेश्वर यादव,अमित कुमार, संजय पटेल, दुर्गा प्रसाद , दीपक चौधरी,ऋषभ मिश्र आदि उपस्थित थे।
165
