अशोक वर्मा
मोतिहारी : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार मोतिहारी आगमन पर भाजपाईयो द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया।गांधी प्रेक्षागृह मे आयोजित समारोह मे उनके अभिनंदन के लिए काफी लोग पंक्ति बद्ध होकर उन्हे सम्मानित किये।भाजपा महिला सेल की जिला अध्यक्ष वीणा मिश्रा सहित संगठन के ढेर सारे लोगो ने फूलो का गुलदस्ता देकर तथा चादर ओढ़ाकर सम्मानित किया।सीकरीया बीएड कालेज के संस्थापक सचिव यमुना सीकरिया ने फूलो का गुलदस्ता दिया साथ मे शाल ओढाकर उनको सम्मानित किया।श्री सीकरिया ने कालेज परिसर मे बने मोदी मोमेंटो संग्रहालय देखने का उनसे आग्रह भी किया जिसे उन्होने अगली यात्रा मे देखने आने का आश्वासन दिया। गौरतलब है कि श्री सीकरिया अपने कालेज परिसर के बडे हाल मै मोदी मोमेंटो संग्रहालय बनाया है जिसमे नमो गंगा योजना अंतर्गत आन लाइन नीलामी से प्राप्त वैसे 56 मोमेटो सजाये गये है जो प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी जी को देश विदेश मे उपहार स्वरूप मिले थे।यह संग्रहालय विहार का एकलौता मोदी मोमेंटो संग्रहालय है।
178
