बंगलादेश मे हिन्दुओ  पर हो रहे अत्याचार  के खिलाफ बिहिप  और बजरंग दल ने आक्रोश पूर्ण जुलूस  निकाली।

Live News 24x7
3 Min Read
मोतिहारी 17 अगस्त अशोक वर्मा  बंग्लादेश  मे हिन्दुओ  पर हो रहे अत्याचार  के खिलाफ बिहिप और बजरंगदल ने चिलचिलाती धूप मे ज्ञान बाबू चौक से विशाल जूलूस निकाला। यह जूलूस मीनाबाजार मेन रोड होते हुए हॉस्पिटल बलुआ राजा बाजार के रास्ते जिलाधिकारी के समक्ष प्रदर्शन किया तथा वही सभा भी किया। जूलूस का नेतृत्व विहिप के जिला मंत्री मुन्ना तिवारी जिलाउपाधयक्ष देवेन्द्र कुमार सिंह बजरंगदल के जिला संयोजक हेमन्त कुमार और जिला सह संयोजक उद्धेश्य गुप्ता कर रहे थे वंही  सभा का संचालन मनोज कुमार सिंह अधिवक्ता ने किया। रास्ते भर कार्यकर्ताओ ने रोहिगिया बंगलादेशी घुसपैठ वापस जाओ के नारे लगा रहे थे तथा बंग्लादेश मे हिन्दुओ की सुरक्षा की मांग  कर रहे थे।
          कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए विहिप के बिहार झारखंड के विधि प्रकोष्ठ प्रमुख अशोक श्रीवास्तव अधिवक्ता ने कहा कि बंग्लादेश मे हिन्दुओ पर हमले हो रहे है घरो को जलाया जा रहा है मठ मंदिरो को तोडा जा रहा है और शेख हसीना को भारत सुरक्षा दे रहा है जबकि शेख हसीना ट्वीट करके कहती है कि बंग्लादेश इस्लामिक देश है इसलिए हिन्दुओ को रहना है तो इस्लाम धर्म स्वीकार करे या भारत चले आए। विहिप इस ट्वीट का निन्दा करता है और शेख हसीना को भारत से निकालने की मांग करता है।
      जिला मंत्री मुन्ना तिवारी और बजरंगदल के जिला संयोजक हेमंत कुमार  तथा सह संयोजक उद्धेश्य गुप्ता ने बताया कि विहिप बजरंगदल कोलकता मे महिला चिकित्सक के साथ हुए बलात्कार की सपीडी ट्रायल चलाकर फांसी की मांग  करती है। तथा ढाका के फुलवरिया मे मंदिरो पर पत्थरबाजी की न्यायिक जांच करायी जाय। इनलोगॅ ने कहा कि हिन्दुओ के सम्मान और सुरक्षा मे बजरंगदल उनके सुरक्षा मै अहर्निश सेवा के लिए तैयार है।
      कार्यक्रम मे मुख्य रूप से उमेश सिंह पन्ना लाल कुशवाहा सन्नी कुशवाहा अंकित कुमार रवि अगरहरि  मानस जायसवाल  विनोद कुमार साह सुरेन्द्र पटेल धुरूप मिश्रा कृपा नाथ तिवारी मितूल कुमार सचिन कुमार नितेश कुमार धर्मेन्द्र ठाकूर चन्दन कुमार अरूण शर्मा अरूण सिन्हा बिपीन कुमार अजय कुमार सिंह अभिनव पांडे विक्की कुमार  मनीष कुमार हरिश्चंद्र उपाध्याय हरेन्द्र प्रसाद आशुतोष कुमार सत्येन्द्र कुमार सिंह  दिग्विजय पार्थ रतनेश राज शेखर पांडेय इत्यादि अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे। धन्यवाद ज्ञापन मिडिया प्रभारी आनन्द प्रकाश ने किया। अन्त मे जिलाधिकारी के अनुपस्थित  मे कार्यपालक दंडाधिकारी को एक पांच सुत्री मांग पत्र दिया गया।
172
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *