ब्रह्माकुमारियों द्वारा चलाया जा रहा है अनोखा रक्षा बंधन अभियान

Live News 24x7
3 Min Read

अशोक वर्मा

नरकटियागंज : ब्रह्माकुमारी संस्था द्वारा मनाए जाने वाले मुख्य त्योहारों में रक्षाबंधन पर्व का महत्वपूर्ण स्थान है। ब्रह्माकुमारीज के तमाम सेवाकेंद्रो  एवं पाठशालाओ मे एक माह तक  पवित्रता का यह त्योहार भव्य रूप से मनाया जाता है। इस वर्ष बिहार के नरकटियागंज सेवा केंद्र द्वारा 1 अगस्त से रक्षाबंधन त्योहार मनाना आरंभ हो गया है। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि इस वर्ष सेवा केंद्र ने अपने कार्यक्रमों में एक अनोखा कार्यक्रम जोड़ा है। बहने   खेत खलिहानों में जाकर मजदूर किसानों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांध रही है।सेवा केंद्र प्रभारी बीके अबिता बहन अपने  सहयोगी बहन भाइयों के साथ नरकटियागंज के आसपास के गांव में सीधे खेत में मजदूरों के बीच पहुंचकर उनकी कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर उनका मुंह मीठा करा रही है एवं सुखमय  तथा मंगलमय जीवन की शुभकामनाये भी दे रही हैं। इस बाबत सेवा केंद्र प्रभारी ने बताया कि वास्तव में रक्षाबंधन का त्योहार पवित्रता का त्यौहार है तथा शिवरात्रि के बाद मनाए जाने वाले इस त्यौहार का मुख्य संदेश बुराइयों एवं तमाम बिकारो को छोड पवित्रता धारण करना है। बहन भाई की सुरक्षा की कामना करती है उनसे पवित्रता की प्रतिज्ञा भी कराती है।उन्होंने बताया कि इस वर्ष हम लोगों ने निर्णय लिया कि गांव के करीब मजदूर किसान  जो  किसानी के कार्य में लगे रहते हैं क्यों न उनके खेत में ही पहुंचकर उनकी कलाई पर रक्षा सूत्र बाधी जाय । और यह कार्यक्रम हम लोगों ने 1 तारीख के बाद से आरंभ कर दिया है।  प्रतिदिन किसी न किसी क्षेत्र में जाकर मजदूर किसानों के कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर  उनके सुखमय जीवन की कामना कर रहे है। उन्होंने कहा कि हमारे साथ सेवा केंद्र के भाई बहनों में बीके रेखा एवं अन्य है जिनके द्वारा यह महत्वपूर्ण कार्य किया जा रहा है ।रक्षा सूत्र बंधवाने के बाद मजदूर किसानो के चेहरे पर अलौकिक खुशी दिखाई पड़ती है।  उत्तर बिहार की  राजयोगिनी एवं ग्राम विकास की वरिष्ठ बीके अबिता दीदी   ने बताया  कि रक्षा सूत्र बंधवाने के बाद कई मजदूर किसान भाई कुछ दक्षिणा देने का भी प्रयास करते है लेकिन हम लोगों ने उनसे दक्षिण में वादा ले रहे है कि जीवन मैं कोई भी व्यसन नहीं लेंगे तथा बिकार और अवगुण एवं दुर्गुणों को हमेशा हमेशा के लिए छोड़ देंगे।

227
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *