महावीरी  झंडा जुलूस को लेकर हुई शान्ति समिति की बैठक

Live News 24x7
2 Min Read
अशोक वर्मा 
मेहसी : महावीरी  झंडा जुलूस को शांतिपूर्ण ढंग से निकालने के लिए आज मेहसी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक थाना अध्यक्ष  रणधीर कुमार भट्ट की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस अवसर पर अनुमण्डल पदाधिकारी शिवानी शुभम व अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सत्येंद्र कुमार सिंह ने  कहा कि मेहसी व जय बजरंग थाना क्षेत्र में 14 जुलूस 9 अगस्त  को तथा 7 जुलूस 19  अगस्त को निकाला जाएगा। उन्होंने कहा कि जुलूस के दौरान गार्जियन लोग अपने अपने बच्चों को नियंत्रण में रखते हुए जुलूस का संचालन करेंगे, ताकि कोई भी अप्रिय घटना नही हो। उन्हों ने कहा कि सभी चिन्हित जगहों पर बड़ी संख्या में पुलिस फ़ोर्स लगाया जाएगा। अधिकारियों ने कहा कि किसी भी सूरत में डीजे पर प्रतिबंध लगा रहेगा। अश्लील या भड़काऊ गाना बजाने वाले अखाड़ा पर कानूनी करवाई की जाएगी। उन्होंने पिछले वर्ष की घटना का स्मरण कराते हुए कहा कि पर्व ऐसे मनाए कि बाद में कोई दर्द नही हो।  वैसे घटना दोहराने नही दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि आप सभी के सहयोग से ही पर्व शांतिपूर्ण ढंग बीतेगा। अगर कोई घटना होती है तो दोनों पक्ष के लोगों को इसका खम्याजा भुगतना पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि बिना लाइसेन्स के कोई भी अखाड़ा नही निकलेगा।
कोई भी अखाड़ा  जुलूस मस्जिद के सामने नही रुकेगा। इसका सख्त निर्देश दिया गया। अधिकारियों ने अखाड़ा कमेटी से 10-10 वोलेंटियर का नाम थाना में देने को कहा गया है। जो अखाड़ा के संचालन में शांति बनाने में मददगार साबित होगा। इस अवसर पर  दरोगा सौरभ कुमार, जय बजरंग थाना प्रभारी मनोज कुमार,मुखिया संघ के अध्यक्ष राकेश पाठक,ताजुल हक ताज, पूर्व उपमुख पार्षद संजय कुमार, राम किशोर प्रसाद, रईस नूरी, जोखन राय ,अजीत कुमार, कौशल सिंह मुखिया, शाहनवाज़ खान, कपिल मुनि सहनी, पंचायत समिति सुशील कुमार, सुरेश प्रसाद,गोलू खिलानी, अफ़ज़ल अली, अजय सिंह, नईम खान, अली इमाम, कयूम खान,सुबोध ठाकुर, नारायण झा, मोहम्मद शहाबुद्दीन अंसारी, भागेश्वर  दुबे, संजय सिंह, सीताराम सहनी सहित बड़ी संख्या में दोनों समुदाय के लोग मौजूद थे।
215
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *